BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रेम संबंध में विवाद के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में

दुर्ग। दिनांक 17.04.2026 को थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी कार्तिक राम साहू द्वारा अपनी परिचित युनेश्वरी वर्मा को उसके किराये के कमरे पुलगांव से अपने किराये के कमरे सुभाष नगर पद्मनाभपुर लाया गया था।

दोनों के मध्य आपसी विवाद एवं संदेह के कारण आरोपी द्वारा युवती का गला दबाकर हत्या करना पाया गया।

मामले में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 103(1) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Related Posts