खास खबरफीचर्डविविध

प्लेइंग 11 से बाहर होते ही रोहित शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड’, इस मामले में बनें पहले भारतीय

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस सीरीज के दूसरे टेस्ट से वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने अब तक तीन मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं। उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके अलावा हिटमैन कप्तानी में भी प्रभावित नहीं कर सके…

 

नईदिल्ली (ए)। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का निर्णायक और अंतिम मुकाबला शुक्रवार से सिडनी में शुरू हुआ। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली। उन्हें इस मैच में ड्रॉप कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस सीरीज के दूसरे टेस्ट से वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने अब तक तीन मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं। उनका बल्ला अब तक खामोश रहा है। वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

इसके अलावा हिटमैन कप्तानी में भी प्रभावित नहीं कर सके। मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने शुभमन गिल को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया था और यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने उतरे थे जबकि तीसरे स्थान पर केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए। दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित दोनों पारियों में तीन और नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इस मुकाबले से बाहर होते ही रोहित शर्मा एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह सीरीज के बीच में ड्रॉप होने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। उनसे पहले तीन कप्तानों ने चौंकाने वाला फैसला लिया था।

सीरीज के बीच में ड्रॉप होने वाले कप्तान

  • मिस्बाह उल हक (पाकिस्तान) – 2014 वनडे सीरीज-ऑस्ट्रेलिया- मिस्बाह ने तीसरे वनडे में खुद को ड्रॉप किया था। इस मैच में शाहिद अफरीदी ने उनकी जगह टीम का नेतृत्व किया था।
  • दिनेस चांदीमल (श्रीलंका)- 2014 टी20 विश्व कप- दिनेश ने टी20 विश्व कप के आखिरी तीन मैचों में बाहर बैठने का फैसला किया था। इनमें सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल थे। उनकी जगह लसिथ मलिंगा ने टीम की कमान संभाली थी।
  • माइक डेनेस (इंग्लैंड)-1974 एशेज- माइक डेनेस ने खुद को चौथे टेस्ट से बाहर रखने का फैसला लिया था। उनकी जगह जॉन एडरिच ने टीम का नेतृत्व किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button