दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 नवम्‍बर को, निजी क्षेत्र के 470 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 10 नवम्‍बर 2025 को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में एस.आर. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर जेवरा सिरसा दुर्ग के मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, टेक्निशियन, नर्सिंग स्टाफ, मैनेजर, लेक्चरर, लाईब्रेरियन, आई.टी. इंचार्ज, फील्ड ऑफिसर, एकाउन्टेंट, सिक्युरिट गार्ड, मल्टीपरपस वर्कर, आया/बाई एवं कुक इत्यादि के कुल 100 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

उक्त सभी पदों हेतु वेतन 7000/- से 80000/- तक है, तथा 10वी, 12वी, बी.ई./ बी.टेक., पैरामेडिकल प्रमाण पत्र, नर्सिंग प्रमाण पत्र, मेडिकल टेक्निशियन, डीसीए पीजीडीसीए एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है।

विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app, एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

जिला रोजगार एवं स्‍वरोजगार मार्गदर्शन केन्‍द्र दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयनपत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button