देश-दुनियाफीचर्डविविध

प्वाइंट टेबल में भारत टॉप पर पहुंचा: श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की उम्मीदें और बढ़ीं, प्वाइंट्स टेबल में हुआ फिर उलटफेर

भारत ने मुंबई के वानखेड़े में श्रीलंका को वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटवा लिया है. वहीं श्रीलंका की हार ने पाकिस्तानी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं…

मुंबई (ए)। क्रिकेट विश्वकप 2023 के 33वें मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 302 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ भारतीय टीम टॉप पर पहुंचने के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी. यह मेजबान भारत की विश्व कप में लगातार सातवीं जीत रही. वहीं श्रीलंका की हार ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

भारतीय टीम ने 14 प्वाइंट्स हासिल कर दक्षिण अफ्रीका से प्वाइंट्स टेबल में नंबर का ताज छीन अपने सिर सजा लिया है. 12 प्वाइंट्स वाली अफ्रीका दूसरे नंबर पर खिसक गई है. अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ भारत ऐसी टीम है, जिसने कोई मैच नहीं गंवाया है. वहीं श्रीलंका ने टूर्नामेंट के अपने सातवें मुकाबले में 5वीं हार का सामना किया, जिससे पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने की उम्मीदों में इज़ाफा हुआ. क्योंकि अब 7-7 मैच के बाद पाकिस्तान 3 और श्रीलंका के पास 2 ही जीत मौजूद हैं।

ऐसे में टॉप-4 में आखिरी नंबर पर मौजूद न्यूज़ीलैंड की हार से पाकिस्तान को खूब फायदा मिल सकता है और पाकिस्तान अगला मुकाबला न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ही खेलेगी. ऐसे न्यूज़ीलैंड को हराकर पाकिस्तान सेमीफाइनल के और करीब पहुंच सकती है।

हालांकि इस बीच हमें अफगानिस्तान को नहीं भूलना चाहिए, जिसके पास सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान से ज़्यादा मौका है, क्योंकि अफगान टीम ने अब तक 6 में 3 मैच जीत लिए हैं और टीम अगले तीनों मैच जीत बड़ा उलटफेर कर टॉप-4 में शामिल हो सकती है. वहीं फिलहाल टॉप-4 में न्यूज़ीलैंड से ऊपर ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है।

टॉप-4 के अलावा बाकी टीमों का ऐसा है हाल टॉप-4 के आगे पाकिस्तान 6 प्वाइंट्स के साथ पांचवें, अफगानिस्तान 6 प्वाइंट्स के साथ छठे नंबर पर मौजूद है. पाकिस्तान का नेट रनरेट अफगान टीम से बेहतर है. इसके आगे श्रीलंका 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.162 के नेट रनरेट के साथ सातवें, नीदरलैंड्स 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.277 के नेट रनरेट के साथ आठवें, एलिमिनेट हो चुकी बांग्लादेश नौवें और 2 प्वाइंट्स के साथ डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड 10वें नंबर पर काबिज़ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button