छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर आरोपियों का जमानत लेने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पूर्व में भी फर्जी ऋण पुस्तिका के मामले मेें रह चुका है जेल में निरूद्ध…थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही…

रायपुर। विगत कुछ दिनों से रायपुर पुलिस को शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कुछ लोगों के द्वारा न्यायालय परिसर रायपुर में फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर आरोपियो का जमानत लिया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रायपुर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अनुराग झा के द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के संबंध में लगातार सूचना एवं जानकारी एकत्र किये जा रहे थे।

इसी तारतम्य में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर आरोपियों का जमानत लिया जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा न्यायालय परिसर में रेड कार्यवाही कर आरोपी चेलाराम आसवानी एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर मौके पर तलाशी ली गई जिनके कब्जे से 02 नग ऋण पुस्तिका बरामद हुआ।

आरोपी से ऋण पुस्तिका के संबंध में पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्रदाय न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपियो कब्जे से 02 नग मूल ऋण पुस्तिका जप्त कर ऋण पुस्तिका का संबंधित तहसीलदार एवं पटवारी से जांच कराया गया।

जांच रिपोर्ट में पटवारी एवं तहसीलदार का सील तथा हस्ताक्षर फर्जी होना पाया गया। जिस पर आरोपी चेलाराम आसवानी एवं अन्य व्यक्तियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 398/24 धारा 420,467,468,471,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में आरोपी चेलाराम आसवानी पिता केवलराम आसवानी उम्र 65 साल पता चंगोराभाठा रायपुर से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर विभिन्न न्यायालयों में आरोपियों का जमानत लेना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी चेलाराम आसवानी को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया है , प्रकरण में अन्य आरोपी है जो फरार है जिनकी पता तलाश की जा रही है विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी: चेलाराम आसवानी पिता केवलराम आसवानी उम्र 65 साल पता चंगोराभाठा रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button