दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल संचालक को धमकाने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

धमधा। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) वेदव्रत सिरमौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा संजय पुंढीर दुर्ग के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी धमथा निरीक्षक पी. डी. चन्द्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल दुकान वालो को धमकाने वाले व्यक्तियो की पता चलने एवं प्रार्थी के रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपियो को ग्राम पंडरिया जिला केसीजी से पकड़कर लाया गया।

जिनसे पूछताछ करने पर बताया गया कि वे मेडिकल दवाई दुकान वाले लोगो को फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर फोन से डराना धमकाना बताया है।

जिनके खिलाफ थाना धमधा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो 1 मनीष जंघेल पिता हिरा लाल जंघेल उम्र 19 वर्ष साकिन पदमावतीपुर थाना छुई खदान जिला कैसीजी, 2 भूषण वर्मा पिता कोमल राम उम्र 22 साल साकिन पंडरिया थाना छुई खदान जिला केसीजी, 3 तारन वर्मा पिता फगुवा राम वर्मा उम्र 24 साल साकिन पंडरिया थाना छुई खदान जिला केसीजी, 4 टाकेश्वर जंघेल पिता मोतीलाल जघेल उम्र 21 साल साकिन पंडरिया थाना छुई खदान जिला केसीजी, 5 यतेनमणी अंचित पिता महेश अंचित उम्र 24 साल साकिन पंडरिया थाना छुई खदान जिला केसीजी को विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही किया गया।

इस विशेष अभियान कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पी. डी. चन्द्रा, उप निरी श्रीराम पेन्ड्रो, अमित वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

अपराध क्रमांक: 183/2024, धारा: 204, 331(1), 351(4), 3(5) बीएनएस

1 मनीष जंघेल पिता हिरा लाल जंघेल उम्र 19 वर्ष साकिन पदमावतीपुर थाना छुई खदान जिला केसीजी.

2 भूषण वर्मा पिता कोमल राम उम्र 22 साल.

3 तारन वर्मा पिता फगुवा राम वर्मा उम्र 24 साल.

4 टाकेश्वर जंघेल पिता मोतीलाल जघेल उम्र 21 साल.

5 यतेनमणी अंचित पिता महेश अंचित उम्र 24 साल साकिनान पंडरिया थाना छुई खदान जिला केसीजी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button