छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी व्यक्ति खड़ा कर फर्जी तरीके से आधारकार्ड, बैंक पास बुक, पैन कार्ड और ऋण पुस्तिका तैयार कर जमीन रजिस्ट्री कराकर 11.75 लाख रुपए धोखाधडी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा प्रार्थी के पास फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन बिक्री करने का सौदा किया गया था…आरोपियों द्वारा 11,75,000 हजार रूपया लेकर धोखाधड़ी किया गया था…

जांजगीर चांपा। प्रार्थीया युगाधिश्री जासवाल उम्र 42 साल निवासी बरपाली चौक चाम्पा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी राजेंद्र राय अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक आरोपी अंजू सूर्यवंशी को शशि यादव बनाकर तथा घनश्याम शुर्यवंशी को रामाधार यादव बना कर फर्जी तरीके से पेन कार्ड, आधार कार्ड, ऋन पुस्तिका तैयार कराकर फर्जी व्यक्ति के नाम से बैंक खाता खुलवा कर पास बुक एटीएम चेक बुक प्राप्त कर प्रथियां को 5 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री कर नगद एवम चेक के माध्यम से 11,75,000 हजार रूपए लेकर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध दिनांक 24.01.24 को थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 50/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी. 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

धोखाधडी अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी (01) अंजू उर्फ अंजुमति सूर्यवंशी निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर (02.) घनश्याम सूर्यवंशी निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर (03.) राजेंद्र राय सकिन कोसीर थाना पामगढ़ को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 24.01.24 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चांपा, उपनिरी बी एस डहरिया थाना चांपा, साइबर सेल से सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह एवम थाना चांपा से महिला प्रधान आरक्षक सरस्वती जांगड़े, आरक्षक पदूम जटवार, नितिन दिवेदी, गौरी शंकर राय एवं थाना स्टॉफ का साराहनीय योगदान रहा।

आरोपीगण: (01) अंजू उर्फ अंजुमति सूर्यवंशी उम्र 42 साल निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर।

(02.) घनश्याम सूर्यवंशी उम्र 45 साल निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर।

(03.) राजेंद्र राय उम्र 48 वर्ष सकिन कोसीर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button