छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी सशस्त्र बल का जवान बनकर नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

दो महिलाओं को लिया था झांसे में, नौकरी दिलाने के नाम पर ले लिए थे ,दो लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल…आरोपी पुन्नी लाल, जशपुर में किराए के मकान में रहता है, आस पड़ोस के लोगों को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का सिपाही बता, वर्दी पहन कर घूमता था…कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में, वर्दी पहन कर घूमने के दौरान, दो महिलाएं आईं संपर्क में…अपनी पहुंच बता, कलेक्ट्रेट में नौकरी दिलाने के नाम से एक महिला से ठग लिए थे 02 लाख रु…आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 318(2),318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध…नाम गिरफ्तार आरोपी -पुन्नी लाल अनंत,उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम टाडा दर्रीकापा थाना कोटा, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़…

 

जशपुर। दिनांक 08.12.25 को प्रार्थिया सीमा बाई, उम्र 39 वर्ष, निवासी झरगांव, चौकी सोनक्यारी, ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 28.08.25 को वह अपने किसी काम से कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में आई हुई है, वहीं इसकी मुलाकात एक पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम पुन्नी लाल अनंत बताया, और कहा कि वह बिलासपुर में रहता है व किसी काम से कलेक्ट्रेट जशपुर में आया हुआ है, यहां उसका ऊपर से तक पहुंच है, अगर प्रार्थिया चाहे तो, मत्स्य विभाग में उसकी नौकरी लगवा सकता है, फिर आरोपी के द्वारा प्रार्थिया को अपना मोबाइल नंबर दिया गया।

प्रार्थीया, आरोपी के द्वारा वर्दी पहने होने के कारण उसके झांसे में आ गई, दो तीन दिनों के बाद प्रार्थिया के पास पुनः आरोपी पुन्नी लाल अनंत का फोन आया और बताया गया कि उसके द्वारा मत्स्य विभाग में बात कर ली गई है, 4 लाख रुपए लगेगा, तभी जल्द से जल्द ज्वाइनिंग लेटर मिल पाएगा, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा आरोपी पुन्नी लाल अनंत को दो लाख रु दे दिया गया। उसके द्वारा शेष रकम मिलने के बाद ज्वाइनिंग लेटर देने की बात कही गई थी।

आरोपी के द्वारा प्रार्थिया की भतीजी की भी डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवा दूंगा कहकर, उसके अंक सूची, जाति प्रमाण पत्र, आधारकार्ड इत्यादि दस्तावेज को भी रख लिया गया था तथा उसकी नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपए की भी मांग की गई थी। इसी दौरान प्रार्थिया को पता चला कि पुन्नी लाल अनंत कोई पुलिस वाला नहीं था, उसके द्वारा पुलिस की वर्दी पहन कर, नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रु ठग लिए गए थे।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी पुन्नी लाल अनंत के विरुद्ध बी एन एस की धारा 318(2),318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

आरोपी पुन्नी लाल अनंत घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसके सम्भावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी अपने बिलासपुर जिला स्थित अपने गृह ग्राम टाडा दर्रीकापा थाना कोटा में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर उसकी धर पकड़ हेतु, बिलासपुर रवाना की गई, जिनके द्वारा आरोपी पुन्नी लाल अनंत को उसके घर से, घेराबंदी कर हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी पुन्नी लाल अनंत ने बताया कि वह जशपुर में एक किराए के मकान में रहता था, व आस पड़ोस व दोस्तो को खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का सिपाही बताता था, और वर्दी पहन कर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता रहता था।

इसी दौरान उसने दो महिलाओं को कलेक्ट्रेट में नौकरी दिलाने के नाम से झांसे में लिया व एक महिला से दो लाख रु ठग लिए थे। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से लिए गए मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड इत्यादि को जप्त कर लिया गया है।

आरोपी पुन्नी लाल अनंत के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार भगत व आरक्षक विनोद तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में फर्जी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button