छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि पूर्व से परिचित आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया कि वे उनके स्थानांतरण तथा उनके पुत्र को शासकीय नौकरी लगवा सकते हैं। इसी बहाने उनसे कुल ₹6,45,000/- की राशि ठगी गई। आरोपियों द्वारा मंत्रालय के फर्जी आदेश की छायाप्रति एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया…

 

धमतरी।  जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में फर्जी स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश बनाकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को धमतरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शासकीय मंत्रालय के नाम पर फर्जी आदेश बनाकर पीड़ित से बड़ी रकम की ठगी की थी।

प्रार्थी शैलेन्द्र चंचल चाणक्य, निवासी देवपुर, थाना सिहावा द्वारा थाना सिहावा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि पूर्व से परिचित आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया कि वे उनके स्थानांतरण तथा उनके पुत्र को शासकीय नौकरी लगवा सकते हैं। इसी बहाने उनसे कुल ₹6,45,000/- की राशि ठगी गई। आरोपियों द्वारा मंत्रालय के फर्जी आदेश की छायाप्रति एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जो जांच में पूर्णतः फर्जी व कूटरचित पाए गए।

जब प्रार्थी ने रकम की वापसी की मांग की तो आरोपियों ने ₹5,50,000/- वापस करने का झूठा आश्वासन देते हुए राजीनामे के नाम पर अलग-अलग इकरारनामे तैयार करवाए। परंतु ना तो राशि लौटाई गई और ना ही किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी: थाना सिहावा पुलिस द्वारा लगातार तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। धमतरी पुलिस सिहावा थाना को सूचना मिली कि आरोपी दुर्ग के पद्मनाभपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। इस पर सहायक उपनिरीक्षक दुलाल नाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी तिलक यादव पिता अश्वनी यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम तवेरा, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ.ग.), हाल निवासी वार्ड क्रमांक 49, पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया, न ही सहयोग किया। इस पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 39/25, धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में न्यायालयिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

आरोपी का विवरण:
नाम: तिलक यादव
पिता का नाम: अश्वनी यादव,उम्र: 38 वर्ष
स्थायी पता: ग्राम तवेरा, थाना रनचिरई, जिला बालोद (छ.ग.)
वर्तमान पता: वार्ड क्रमांक 49, पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग (छ.ग.)

पुलिस की आम जनता से अपील:
धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी, स्थानांतरण या अन्य कार्यों के लिए अज्ञात व्यक्तियों पर विश्वास न करें और कोई भी आर्थिक लेन-देन न करें। इस प्रकार की किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button