खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

फलकनुमा एक्सप्रेस के तीन बोगियों में भीषण आग, बोगी जलकर हुई खाक, कोई हताहत नहीं हुई

घटना के दौरान सभी यात्री नीचे उतर गए थे। किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है और ट्रेन को बोम्मईपल्ली और पगिडीपल्ली के बीच रोक दिया गया। तीन बोगियों एस4 एस5 एस6 में आग लग गई थी। इसकी जानकारी सीएच राकेश सीपीआरओ दक्षिण मध्य रेलवे ने दी है…

नईदिल्ली (ए)। फलकनुमा एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल से शिकंदराबाद के लिए रवाना हुई थी. शुक्रवार सुबह 11.30 बजे तेलंगाना के नलगोंडा के पास पगडिपल्ली में ट्रेन में आग लग गई.देखते ही देखते आग तीन डिब्बों में फैल गई.आग के चलते S4, S5 और S6 डिब्बे जलकर खाक हो गए।

तेलंगाना में फलकनुमा एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियां आग से जलकर राख हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, फलकनुमा एक्सप्रेस में आग बोम्मईपल्ली और पगिडीपल्ली के बीच लगी. आग लगते ही ट्रेन से सभी यात्रियों को उतार लिया गया है. हादसे में कोई हताहत नहीं हुई है।

फलकनुमा एक्सप्रेस बंगाल के हावड़ा से सिंकदराबाद तक जाती है. इस ट्रेन में आज सुबह आग लग गई. ट्रेन की बोगी में आग देखकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई. लोग ट्रेन से कूदने लगे. गनीमत है कि इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई है. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button