छत्तीसगढ़फीचर्ड

फिट इंडिया मिशन- Sunday to cycle: SP भोजराम पटेल ने सायकल चलाकर शारीरिक रूप से फिट रहने किया जागरूक

जन-जागरूकता करते हये ‘संडे ऑन साइकिल अभियान’ मे मुंगेली पुलिस द्वारा रेस्ट हॉउस मुंगेली से कलेक्ट्रेड, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिलिंग कर आम जनता को फिट रहने हेतू अपील की गई…

 

मुंगेली। खेलो इंडिया योजना के फिट इंडिया पहल के तहत और फिटनेस को हमारी दिनचर्या मे शामिल करने के उद्देश्य से माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के मन की बात के 117वां एपीसोड मे इस अभियान को स्वास्थ्य एवं तंदुरूस्ती को बढ़ावा देने हेतू पुरे भारत में 06 अप्रैल 2025 को ‘Sunday to cycle’ का आयोजन किया गया।

इसी परिपालन मे मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे मुंगेली पुलिस के द्वारा फिट इंडिया मिशन साइकिलिंग अभियान के तहत ‘Sunday to cycle’ का आयोजन किया गया।

जिसमे अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी, रक्षित निरीक्षक नरगिस खिस्ट तिग्गा बघेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरी. अमित गुप्ता, उपनिरी. गिरजाशंकर यादव, उपनिरी. संतोष शर्मा एवं जिला मुंगेली के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सायकल पर रेस्ट हाउस मुंगेली से दाउपारा चौक होते हुये कलेक्ट्रेड, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल चलाया गया।

मुंगेली पुलिस के द्वारा साइकिल चलाते हुये “फिटेनस का डोज, आधा घण्टा रोज” का नारा लगाया गया, आम जनता को फिटनेस एवं दैनिक शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे मे जागरूक किया गया, कार्यक्रम दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा बताया गया कि साइकिल चलाना फिटनेस को दैनिक दिनचर्या मे शामिल करने के सबसे सुलभ और प्रभावी तरीकों मे से एक है जो सहनशक्ति मे वृद्धि, तनाव में कमी और हृदय स्वास्थ्य मे सुधार जैसे लाभ प्रदान करता है।

प्रतिदिन सुबह लगभग 30 मिनट सायकल चलाने एवं शारीरिक रूप से फिट रहने की अपील की गई तथा साइकिलिंग में भाग लेने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो को फिट इंडिया पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर डिजिटल प्रमाण पत्र दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button