दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला विद्यालय भिलाई में हर्षोल्लास के साथ मनाया बसंत पंचमी का पर्व

भिलाई। शकुंतला विद्यालय के बसंती सौरभ में “ज्ञान पंचमी” का पर्व बड़े हर्ष-उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सूर्य-रश्मियों के साथ मुख्य यजमान शाला प्रमुख संजय ओझा ने मां वीणा वीणापाणि मां का, उपचार विधि से पूजन-वंदन-अर्चन किया। बसंती परिधान में उपस्थित सभी शिक्षक गण भगवती पंडाल में मां के शरण में आराधना करते हुए हवन की सामूहिक आहुतियां दी। वाद्य-यंत्रों के साथ भजन व आरती संपन्न हुई।

भोग प्रसादी में पंचामृत पान कर खिचड़ी सभी को वितरित की गई। इस अवसर पर शकुंतला ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा जी ने अपने वक्तव्य में कहा-बढ़ती प्रतियोगिता और बदलती शिक्षण-पद्धति में शिक्षक और शिक्षार्थी दोनों को पारंपरिक अनुशासन अपनाते हुए नई तकनीकी के साथ पूरी तैयारी से अपने क्षेत्र में प्रवेश करें।

वर्तमान में एक पक्षीय गुणवत्ता आपको दिन- प्रति- दिन पीछे धकेलती चली जाएगी। विकसित भारत में अपनी दमदार-चमकदार भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी दी।

इस पावन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार प्राचार्या आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय क्र-2) मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), मैनेजर वी.दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार,

अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, कला केन्द्र की प्राचार्या आरती जयकुमार, प्रभारी राजेश वर्मा, सुभाष पासवान, वनिता ओझा एवं प्रतीक ओझा एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button