दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गौरी-गौरा पूजन में शामिल हुये वैशाली नगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर, लिया जीत का आशीर्वाद

भिलाई। दीपोत्सव के बीच वैशाली नगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने ताबड़तोड़ प्रचार जनसंपर्क जारी रखा, सुबह चार बजे वे सुपेला में गौरी-गौरा पूजन में शामिल हुये। उन्होंने केम्प में भी गौरी-गौरा का आशीर्वाद लिया, श्री चंद्राकर ने सभी के सुख,समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना की। श्री चंद्राकर इसके बाद वार्ड 13 कोहका बाजार,वार्ड 6 सुपेला,वार्ड 8 कृष्णा नगर,वार्ड 27 तीन दर्शन मंदिर के पीछे,वार्ड 3 मॉडल टाउन में बैठक ली।

मुकेश चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार माताओं, बहनों और बेटियों के बारे में कितना सोचती है इसका उदाहरण हम पाँच साल में पेश कर चुके हैं। लक्ष्मी पूजन के दिन हमारे मुखिया भूपेश बघेल ने गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा की है जो माताओं,बहनों को समर्पित है, जिसमें सभी को सालाना पन्द्रह हजार रूपये मिलेंगे। अगर किसी घर में माँ, बहन और बेटी है तो हर महिने तीन हजार 7 सौ 50 रूपये मिलेंगे, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि घोषणा के बाद मैं जहाँ भी जा रहा हूँ वहाँ मातृशक्ति आरती उतारकर इस घोषणा की तारीफ कर रही है और कहा कि भूपेश है तो भरोसा है। श्री चंद्राकर ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही वैशाली नगर के लिए और भी बहुत कुछ किया जाएगा, कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में जो कुछ वादा किया है उसे हम पूरा करेंगे, साथ ही जो सुझाव आयेंगे उसके अनुसार और योजना भी बनायी जाएगी।

वैशाली नगर विधायक प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर सुबह से लेकर देर रात तक जनसंपर्क अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 24 एवं वार्ड 25 के इंदिरा गांधी आवास,चंदन पारा,बम्बे आवास,काली बाड़ी,पोलियो हॉस्पिटल,फौजी नगर,सब्जी मार्केट,क्रिकेट ग्राउंड में आज जन जन से मुलाकात कर सहयोग और समर्थन मांगा।

जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह पर माता बहनों के द्वारा पुष्पगुच्छ आरती एवं विजय तिलक लगाकर स्वागत कर दिया आशीर्वाद। वार्ड जनसंपर्क के दौरान मोहल्ले वाले घर से बाहर आकर मुकेश चंद्राकर का स्वागत किये ओर उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी।

इस अवसर पर मुकेश चंद्राकर के साथ पूर्व साडा उपाध्‍यक्ष बृजमोहन सिंह,वशिष्ठ नारायण मिश्रा,शिजू एंथोनी,प्रवक्ता राजेश शर्मा, शेषनारायण सिंह,नीतीश यादव,रवि कुर्रे,छाया पार्षद श्रीमती अनिशा बघेल,विनोद यादव,राजेन्द्र महिलांग, मनीष जिग्ज्ञासी,निरंजय विसय,चमन राम साहू,सुमन सागर सिन्हा,मो रफीक, पिला देशमुख, ईश्वरी बढ़ानी,विल्सन,एस पी थुलकार,दीपक वासनिक,हीरा लाल साहू,अनुराग साहू,गोबिंद कोशले,विष्णु वारले,कीर्ति सिंह, मेरिक सिंह, मोहन दलाई, सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button