खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ में बड़ी संभावना है और इसे निखारने के लिए नई सरकार संकल्पित भाव से काम करेगी : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को रायगढ़ में अग्रवाल समाज द्वारा निर्मित अग्रोहा धाम का लोकार्पण किया। महाराज चक्रधर की नगरी रायगढ़ में अग्रोहा धाम का निर्माण 6.40 एकड़ में हुआ है। अग्रोहा धाम सर्व समाज के सामाजिक कार्याे के लिए उपलब्ध रहेगा। इस भवन का संचालन अग्रोहा धाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। अग्रोहा धाम मध्य भारत का सबसे विशाल सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन है। इसका निर्माण रायगढ़ के जिंदल रोड रायगढ़ में वृंदावन कालोनी के सामने कराया गया है। अग्रोहा धाम के लोकार्पण का यह गरिमामय कार्यक्रम लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की इस औद्योगिक धरती, सांस्कृतिक धरती, हस्तकला की धरती में आज भगवान अग्रसेन की कृपा से अग्रोहा धाम के रूप में इस भवन का लोकार्पण हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि रायगढ़ आर्थिक राजधानी भी है और जनजातीय क्षेत्र भी है। यहां के बहुआयामी, समतामूलक समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री श्री साय की है। उन्होंने उम्मीद जतायी की श्री साय का राजनीतिक अनुभव, सहज कार्यशैली छत्तीसगढ़ राज्य को आगे लेकर जाएगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की इस औद्योगिक धरती, सांस्कृतिक धरती, हस्तकला की धरती में आज अग्रोहा धाम के रूप में भगवान अग्रसेन की कृपा से, प्रेरणा से इस भवन का लोकार्पण हो रहा है। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी धन्यवाद देता हूँ। यह आर्थिक राजधानी भी है और जनजातीय क्षेत्र भी है। यहां बहुआयामी, समतामूलक समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी आपकी है। आपका लंबा अनुभव, सहज कार्यशैली इस राज्य को आगे ले जाएगी। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों में मंत्री के रूप में अनुभव रहा है। यहां से मंत्री ओपी चौधरी पूर्व में प्रशासक भी रह चुके हैं। इस अग्रोहा धाम को बनाने के लिए यहां के ट्रस्टियों ने बहुत अच्छे प्रयास किये हैं। मैंने पहली बार इतने बड़े भवन का लोकार्पण किया है। अग्रवाल समाज ने देश के अंदर कारखाने लगाए, उद्योग लगाये। इसके कारण देश भर के अंदर हजारों लोगों को रोजगार मिला। आजादी के बाद देश में धर्मशालाएं अग्रवाल समाज ने बनाई। देश भर के अंदर कस्बों में भी अग्रवाल समाज की धर्मशाला है।
हम सबकी जिम्मेदारी विकसित भारत बनाने की है। आप लोग कालेज खोलना चाहते हैं। अस्पताल खोलना चाहते हैं। बहुत अच्छी बात है। सरकार के साथ समाज मिलकर विकसित भारत के लिए काम करें। आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य बनेगा। छत्तीसगढ़ में बड़ी संभावना है और इसे निखारने के लिए नई सरकार संकल्पित भाव से काम करेगी। अग्रवाल समाज ने यह सुंदर भवन बनाकर मिसाल कायम की है। ऐसा ही काम अन्य जगहों में होना चाहिए ताकि सामाजिकजनों को वैवाहिक आयोजनों के लिए अच्छा भवन मिल पाए। इसी तरह से संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए हम काम कर सकेंगे।
हमारे पुरखों ने इसी सेवा भावना के साथ समाज में अपनी जगह बनाई है। जो धन कमाते हैं उसे समाज के लिए लगाएं, यही हमारा संस्कार है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि आज अग्रोहा धाम का लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला जी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने उनके साथ पांच साल काम किया है। अग्रवाल समाज हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे रहता है। अग्रोहा धाम का निर्माण भी इसका उदाहरण है। इसका उपयोग सभी समाज के लोग करेंगे। उन्होंने इसके लिए सभी ट्रस्टियों और दानवीरों को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़वासियों से मेरा अटूट संबंध रहा है। 20 साल तक आपने मुझे लोकसभा भेजा। आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अस्पताल बनाने के लिए शासन की ओर से हर संभव सहयोग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वायदे हमने मोदी की गारंटी के रूप में किया है, उसे पूरा करेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण में रायगढ़वासियों से मिले स्नेह और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताया।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज बहुत सेवाभावी है। यह बहुत अच्छा भवन बना है। गरीबों की पढ़ाई, शादी और इलाज की व्यवस्था भी करें तो और भी बढ़िया काम होगा। उन्होंने अग्रोहा धाम के निर्माण के लिए यहां के ट्रस्टियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी विकसित भारत बनाने की है। सरकार के साथ समाज मिलकर विकसित भारत के लिए काम करें। आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य बनेगा।

मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अग्रोहा धाम के निर्माण के लिए अग्रवाल समाज को बधाई दी और कहा कि यह भवन रायगढ़वासियों के लिए काफी उपयोगी होगा। उन्होंने समाज सेवा के कार्यों में अग्रवाल समाज के लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी की सराहना की और कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button