Uncategorised

बगैर मास्क के घूम रहे लोगो के विरुद्ध पुलिस की पुनः कार्यवाही, 03 अलग प्रकरण में 03 आरोपी गिरफ्तार

आज दिनांक 7/5/2020 को  गौरेला में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रागिनी तिवारी को पेट्रोलिंग के दौरान संजय चौक के पास एक व्यक्ति बिना मास्क लगाए घूमते मिला, जिसे रोककर पूछताछ किया गया जो मास्क नहीं लगाने के संबंध संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके द्वारा केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का अवहेलना करना पाए जाने से एवं महामारी कोरोना को फैलाने के लिए सहायक कृत्य करता पाए जाने पर आरोपी  दुर्गेश चौधरी उम्र 23 साल निवासी गिरवर थाना गौरेला के विरुद्ध थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 40/2020 धारा 269, 270, ipc एवं छ. ग. पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71(1) कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

    पुनः पेट्रोलिंग के दौरान पी डब्लू ड़ी रेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति और संजय चौक के पास भी एक और व्यक्ति बिना मास्क लगाए घूमते मिला, जिसे रोककर पूछताछ किया गया जो मास्क नहीं लगाने के संबंध संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके द्वारा केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का अवहेलना करना पाए जाने से एवं महामारी कोरोना को फैलाने के लिए सहायक कृत्य करता पाए जाने पर आरोपी लवकेश सारथी निवासी गोरखपुर थाना गौरेला और  आरोपी गुलाब सिंह 23 साल निवासी खंता के विरुद्ध थाना गौरेला में अलग अलग अपराध क्रमांक 41/2020 एवं 42/2020 दोनों में धारा 269, 270, ipc एवं छ. ग. पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71(1) कायम कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जीपीएम पुलिस द्वारा अब तक 05 कारवाही की गई है जिसमें कुल 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर जीपीएम पुलिस के द्वारा आगे भी इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button