खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अहिवारा विधानसभा में बागी बिगड़ सकते है खेल: सांवलाराम डाहरे ने खरीदा नामांकन फार्म तो राम कुमार सूर्यवंशी भी पहुंचे फार्म लेने; डाहरे ने कहा- कोरसेवाड़ा जी 76-77 साल के व्यक्ति है, राम ने कहा- कका है तो भरोसा है

दुर्ग। शनिवार 21 अक्टूबर से राज्य में होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन फार्म खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज पहले ही दिन भाजपा और कांग्रेस के लिए टेंशन बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। विधानसभा क्रमांक 67 अहिवारा के आरक्षित सीट से भाजपा के तरफ से पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे ने भाजपा के तरफ से फार्म खरीदा वही कांग्रेस के तरफ से राम कुमार सूर्यवंशी फार्म खरीदने पहुंचें है।

ज्ञात हो कि टिकट बटवारे के बाद से दोनो पार्टियों में विरोध का स्वर शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने अहिवारा से डोमन लाला कोरेसवाड़ा को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है तो वही कांग्रेस ने महापौर निर्मल कोसरे को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अगर दोनो पार्टियों ने बागियों को अपने पक्ष में नहीं किया उनका खेल बिगड़ सकता है और किसी एक पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ सकता है।

मिडिया से चर्चा करते हुए सांवलाराम डाहरे ने कहा कि मैं लगातार पांच वर्षो से क्षेत्र में काम कर रहा हूं, कोई दिन भी ऐसा नही होगा की मैं घर में विश्राम किया हूं। मैं लगातार सक्रिय रहा, अब किस रूप में नाम की घोषणा हुई है, प्रदेश के पदाधिकारी द्वारा मुझे ये निर्देशित नही किया गया है की अमुख व्यक्ति का नाम घोषित कर दिया गया है उनके लिए काम करो। इसलिए जब तक की बी फॉर्म ना आ जाए तब तक के लिए मैंने ये फॉर्म लिया है और मुझे पूर्ण विश्वास है की बी फॉर्म मेरे नाम से ही आयेगा। कोरसेवाड़ा जी 76-77 साल के व्यक्ति है, जो कभी क्षेत्र में गया नही पांच साल तक। क्षेत्र में मैं सक्रिय रहा हू।

वही राम कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से नामांकन फार्म लेने आया हूं, मुझे पूरा विश्वास है की बी फॉर्म मुझे ही मिलेगा, मुझे विश्वास है की कका है तो भरोसा है…कहा हमेशा न्याय करते है, इसी विश्वास को लेकर मैं चल रहा हूं जब तक बी फॉर्म नही आता तब तक। अभी फॉर्म भर लेते है आगे की रणनीति सोचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button