दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

धमधा थाना प्रभारी ने गणेश उत्सव समितियों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

धमधा। थाना धमधा में थाना प्रभारी पीडी चंद्रा द्वारा द्वारा शांति समिति का मीटिंग लिया गया, जिसमें गणेश उत्सव समिति एवं धूमल तथा डीजे के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए थे जिन्हें वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया उन्हें गणेश पंडाल में साउंड सिस्टम चलाने तथा विसर्जन के दिन साउंड सिस्टम चलने हेतु अनिवार्य रूप से एसडीएम से अनुमति लेने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही निर्धारित साउंड में निर्धारित समय तक ध्वनि यंत्र बजाने हिदायत दिया, रात्रि में पंडाल में दो व्यक्ति एजेंट सोने हेतु अनिवार्य रूप से रखना बताया गया, दो सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाने हिदायत दिया ,जिसमें से एक अंदर एक बाहर लगाये जावे।

भीड़ भाड़ वाले पंडाल में दर्शन करनेआने जाने वालों के लिए पृथक पृथक लाइन बेरीकेट बनाई जाए ताकि अतिरिक्त भीड़ को कंट्रोल किया जा सके साथ ही पंडाल में वीआईपी आगमन पर पूर्व सूचना थाने में दी जावे रात्रि में दान पेटी में कोई भी सामान ना रखें। चोरी लूट, डकैती ,चैन स्नैचिंग , झपटमारी, छेड़खानी लड़ाई झगड़ा, मारपीट सांप्रदायिक दंगा की स्थिति निर्मित होने से पूर्व पुलिस को अवश्य सूचित करें।

पंडाल में शराब पीकर किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रखें पंडाल के बाहर समिति के पदाधिकारी के नाम के साथ मोबाइल नंबर एवं थाना का मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें ताकि आवश्यकता होने पर अवगत कराया जा सके।

गणेश विसर्जन के समय विसर्जन का स्थान दिनांक साउंड सिस्टम की संपूर्ण जानकारी एसडीएम साहब के परमिशन के साथ थाने अनिवार्य रूप से जमा करने हिदायत दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button