छत्तीसगढ़फीचर्ड

बच्चों से संबंधित अश्लील विडियों अपलोड कर प्रसारित करने वाले 06 आरोपी सहित 03 विधि के साथ संघर्षरत बालक गिरफ्तार, 09 नग मोबाईल फोन एवं 09 नग सिम कार्ड जप्त

 

बच्चों से संबंधित अश्लील विडियों अपलोड कर प्रसारित करने वाले 06 आरोपी सहित 03 विधि के साथ संघर्षरत बालक गिरफ्तार, आरोपियान इंटरनेट के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील विडियों अपलोड कर किये थे प्रसारित…

रायपुर। पुलिस मुख्यालय नवारायपुर से मोबाईल नम्बरों के अज्ञात धारकों द्वारा बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो (चाईल्ड पोर्नोग्राफी) अपलोड कर प्रसारित करने के प्रकरण जांच हेतु एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट रायपुर को प्राप्त हुए थे तथा प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी को चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों का जल्द से जल्द निकाल करते हुए मोबाईल नम्बरोें के अज्ञात धारको की पतासाजी कर गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट अंतर्गत सायबर विंग द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित किया गया तथा एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट एवं संबंधित थानों की संयुक्त टीमों द्वारा रायपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों में कार्यवाही किया गया।

कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है 01. थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 624/22 एवं 625/22 धारा 67(ए), 67(बी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में आरोपी महेश तोलानी पिता गुलामत तोलानी उम्र 49 साल निवासी गली नं. 05 रविग्राम थाना तेलीबाधा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन व सिम जप्त किया गया है।

02. थाना डी.डी.नगर के अपराध क्रमांक 480/22 धारा 67, 67(ए) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में आरोपी नरेश कुमार वर्मा पिता सेवक राम वर्मा उम्र 44 साल निवासी अम्बेडकर आवास डी.डी.नगर रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन व सिम जप्त किया गया है।

03. थाना नेवरा के अपराध क्रमांक 455/22 धारा 67(ए) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में आरोपी अजय केशरवानी पिता सुनिल केशरवानी उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र 15 दीन दयाल चैक थाना तिल्दा नेवरा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन व सिम जप्त किया गया है।

04. थाना विधानसभा के अपराध क्रमांक 410/22 धारा 67, 67(बी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में आरोपी नोखेराम निषाद पिता धनुष राम निषाद उम्र 42 साल निवासी बजरंग पारा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन व सिम जप्त किया गया है।

05. थाना गुढ़ियारी के अपराध क्रमांक 418/22 धारा 67(ए), 67(बी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में आरोपी दीपक वैष्णव पिता दिलीप वैष्णव उम्र 28 साल निवासी रामकृष्ण परमहंस वार्ड 02 बड़ा अशोक नगर गुढ़ियारी एवं मोह. सलीम पिता मोह. सलीमउल्लाह उम्र 18 साल निवासी जगरहीन तालाब के पास बड़ा अशोक नगर तिवारी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन व सिम जप्त किया गया है।

इसके साथ ही थाना खमतराई अपराध क्र 809/22 धारा 67(ए), 67(बी) आई.टी. एक्ट, थाना गोबरानवापारा के अपराध क्र 403/22 धारा 67 आई.टी. एक्ट एवं डी.डी.नगर के अपराध 479/22 धारा 67, 67(ए) आई.टी. एक्ट के प्रकरणों में विधि के साथ संघर्षरत 03 बालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त किया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को बच्चों व महिलाओं से संबंधित अश्लील विडियो प्रसारित करने वालों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Back to top button