दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बजरंगी लाल सिंह निर्वाचित हुए भिलाई युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष

 

भिलाई। पिछले दिनों सम्पन्न हुए भारतीय युवा कांग्रेस के संगठन चुनावों में भिलाई से बजरंगी लाल सिंह ने भी नामंकन दाखिल किया था जिसमे बजरंगी लाल सिंह ने बिना किसी पैनल और किसी नेता के सहयोग के बिना 762 वोट सदस्यता अभियान चला कर पाया जिससे वो भिलाई के युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है।

जिससे सभी साथियों में हर्ष का माहौल है,उन्होंने बताया यह जीत मेरे साथियो को समर्पित है आने वाले समय मे संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन जन पहुचाने का कार्य करते रहेंगे।

बजरंगी लाल सिंह वर्तमान में अंसगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद में है, पूर्व में भी संगठन में विभिन्न पदों में रहते हुए कार्य किया है बजरंगी लाल ने कांग्रेस पार्टी और सम्मानित नेता श्री राहुल गांधी जी के प्रति आभार जताया जिनके सोच के स्वरूप ही युवाओ को स्थान देने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button