देश-दुनियाफीचर्डविविध

बढ़त के साथ खुला स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स 61300 के ऊपर तो निफ्टी 18100 के ऊपर ओपन

मई के पहले ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत उछाल के साथ हुई है और स्टॉक मार्केट में उत्साह बना हुआ है…

मुंबई (ए)। शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी के साथ ओपनिंग हुई है और बैंक निफ्टी भी आज अच्छी उछाल के साथ खुला है और इसमें शुरुआती ट्रेड में 100 अंकों की मजबूती के साथ 43300 के ऊपर के लेवल देखे जा रहे हैं. बाजार का एडवांस डेक्लाइन रेश्यो देखें तो आज चढ़ने वाले शेयरों की संख्या काफी अच्छी है और गिरने वालों का नंबर कम है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स आज 189.17 अंक यानी 0.31 फीसदी की उछाल के साथ 61,301.61 पर खुला है और इसनें 61300 का अहम लेवल पार कर लिया है. वहीं एनएसई का निफ्टी 59.80 अंक यानी 0.33 फीसदी की उछाल के साथ 18,124.80 पर खुला है।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 5 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा जा रहा है. इसके अलावा एनएसई के निफ्टी में 50 में से 41 शेयरों में उछाल के साथ हरे निशान में कारोबार देखा जा रहा है और 9 शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेड देखा जा रहा है।

सेंसेक्स के शेयरों में एलएंडटी 1.85 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.83 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.5 फीसदी, विप्रो 1.32 फीसदी, नेस्ले 1.30 फीसदी, पावरग्रिड 1.29 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा विप्रो, इंफोसिस, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील, एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में मजबूती है. कई और शेयर भी तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

आज के कारोबार में ऑटोमोबाइल सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. सबसे ज्यादा 1.18 फीसदी का उछाल ऑयल एंड गैस शेयरों में था और मेटल शेयर 1.03 फीसदी ऊपर हैं।

प्री-ओपन में बाजार की चाल शानदार रही थी और ये हरे दायरे में ही बना हुआ था. सेंसेक्स और निफ्टी ऊपरी लेवल के साथ मार्केट की प्री-ओपनिंग ट्रेडिंग दिखा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button