दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बलात्कार का आरोपी भिलाई चरोदा निगमकर्मी गिरफ्तार

भिलाई 3। शुक्रवार को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रार्थियां से पिछले चार वर्ष से बलात्कार करते आ रहा था।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया की प्रार्थिया थाना आकर आवेदन दिया था की आरोपी सत्यजीत नायक पिता स्व.केदार नायक, निवासी गनियारी, थाना पुरानी भिलाई द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर लगभग चार वर्ष से बलात्कार करते आ रहा है।

प्रार्थिया द्वारा शादी करने के लिए कहने पर आरोपी ने शादी से मना कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध क्रमांक 203/24, धारा 376 (2) (N), 3 (2) (v) एससी/एसटी एक्ट, 4 पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था।

अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था, आरोपी वर्तमान में नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा का कर्मचारी है जो की अनुकम्पा नियुक्ति पर भर्ती हुआ है और वर्तमान में वित्त विभाग में पदस्थ है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी भिलाई पुलिस आरोपी की जानकारी लेने वित्त विभाग भी गई थी।

आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर बलात्कार करता रहा और किसी दूसरी लड़की से सगाई कर लिया था। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button