छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP धर्मेन्द्र सिंह देर रात उतरे सड़क पर, शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर स्वयं की कार्यवाही

जांच के दौरान कई वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर ही ऐसे चालकों को कड़ी फटकार लगाई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना मौत को न्योता देने जैसा है…

 

 

कवर्धा। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में देर रात विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सड़क पर उतरकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर ड्रिंक एंड ड्राइव एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की।

जांच के दौरान कई वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर ही ऐसे चालकों को कड़ी फटकार लगाई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना मौत को न्योता देने जैसा है। यह न केवल चालक के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों और उनके परिवारों के लिए भी खतरनाक है।

पुलिस अधीक्षक ने समझाइश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह शराब पीकर वाहन चलाना है और इस तरह की लापरवाही से हर साल कई निर्दोष लोगों की जान जाती है। अब जिले में इस तरह की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्रवाई के दौरान तेज रफ़्तार से वाहन चलाने वालों और दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ भी एमवी एक्ट के तहत चालान काटा गया। साथ ही होटलों और ढाबों की भी जांच कर संचालकों को समझाइश दी गई कि नशे में वाहन चलाने की स्थिति में ग्राहकों को वाहन न दें और इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाएँ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर जिले में लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान में एसडीओपी कृष्णा चंद्राकर, कोतवाली थाना प्रभारी लालजी सिन्हा, अजाक थाना प्रभारी बालीराम बीसेन, यातायात प्रभारी अजय कांत तिवारी और डीआरजी के जवान शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button