दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बलौदा बाजार हिंसा मामले पर विधानसभा में गरजे रिकेश सेन, लहराया घटना का पोस्टर

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि दो दिन से लगातार चाहे वह नेता विपक्ष हों, चाहे कांग्रेस के अन्य सदस्य, सबका एक ही सवाल था कि बलौदा बाजार वाली घटना में किस षड़यंत्रकारी का हाथ था और उसकी जांच क्यों नहीं हो रही है? आज भी अनुपूरक बजट में बोलते बोलते उमेश पटेलजी माननीय सदस्य कांग्रेस ने कहा

कि षड़यंत्रकारी का पर्दाफाश होना चाहिए और ऐसे लोग चाहे वह कोई भी राजनीतिक दल के क्यों न हों, जो लोग वहां पर उपस्थित थे और भीड़ को भड़काने का नाम लिए थे,ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, फर्जी तरीके से लोगों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

इस बात पर माननीय सदस्य अजय चंद्राकर ने कहा कि सदन में एक व्यक्ति ऐसे भी हैं जो भीड़ में वहां पर लोगों को भड़काने का काम कर रहे थे। तो उमेश पटेलजी ने कहा कि आप एक फोटो दिखा दीजिए कि ऐसा माननीय सदस्य भीड़ में शामिल था। तभी मैंने सदन को फोटो पोस्टर दिखाया।

क्योंकि ये जो पोस्टर फोटो है इसमें नीचे अगर आप देखेंगे तो उन्हीं के आईडी से निकाला हुआ उनके इंस्टाग्राम से निकाला हुआ, उनके फेसबुक पेज से निकाला हुआ ये पोस्टर है जिन्होंने पूरे भीड़ को भड़काने का काम किया। समाज के लोगों को एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के लोगों ने भड़काने का काम किया है और उसके लिए लगातार पुलिस इसकी जांच भी कर रही है। क्योंकि उमेश पटेल जी ने कहा एक फोटो दिखा दो हम मान जाएंगे, इसलिए मुझे सदन में यह फोटो लहराना पड़ा।

तब कांग्रेस के सदस्य के मुंह से किसी की आवाज नहीं निकली और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खड़े होकर अवश्य कहा कि रिकेशजी ऐसे सदन में पोस्टर लहराना गलत है। इसको नहीं दिखाना चाहिए, यह आपत्तिजनक है। जिसमें विधानसभा अध्यक्षजी ने भी कहा कि सदन में ऐसे पोस्टर नहीं लहराए जाते लेकिन यह स्पष्ट हो गया इस पोस्टर से।

क्योंकि यह उनके ऑफिशियल अकाउंट से है कि उस भीड़ को भड़काने में अगर किसी का हाथ है तो उसे देवेंद्र यादव का हाथ है और उन्होंने एक षड्यंत्र के तहत यूथ कांग्रेस एनएसयूआई के लोगों ने जो हैं, आगजनी की है जिसकी पुलिस जांच कर रही है और जांच के बिंदु में भी कल बलौदा बाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव को बुलाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button