Uncategorised

बस्तर एवं सुकमा के सरहदी क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़, 01 महिला वर्दीधारी माओवादी का शव, 01 एके-47 रायफल, 02 पिस्टल, 12 बोर बंदूक, 01 भरमार बंदूक एवं भारी मात्रा में माओवादी कैम्प की सामग्री बरामद

 

रायपुर। दिनांक 18.06.2021 को जिला बस्तर एवं जिला सुकमा के सरहदी क्षेत्र चांदामेटा, पटेलपारा, गदमेपारा, अण्डालपारा, तुलसी डोंगरी, पयारभांट एवं आसपास के क्षेत्र में सीपीआई माओवादी दरभा डिवीजन अंतर्गत कांगेरघाटी एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला बस्तर एवं जिला दन्तेवाड़ा की डीआरजी टीम, जिला पुलिस बल सुकमा, सीआरपीएफ 80वीं वाहिनी एवं 227वीं वाहिनी का बल नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना किया गया था।

इस दौरान प्रातः 08ः00 बजे चांदामेटा एवं पयारभांट जंगल के मध्य माओवादी एवं बस्तर डीआरजी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात् सर्चिंग के दौरान 01 महिला वर्दीधारी माओवादी का शव, 01 एके-47 रायफल, 02 पिस्टल, 12 बोर बंदूक, 01 भरमार बंदूक एवं भारी मात्रा में माओवादी कैम्प की सामग्री बरामद की गई। आसपास क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

Related Articles

Back to top button