दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नाली में गोबर देख भड़की आयुक्त मोनिका वर्मा, डेयरी संचालक पर ठोका 2000 ₹ का जुर्माना

भिलाई। डेयरी संचालक की मनमानी पर गुरूवार को रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा ने फटकार लगाई। डेयरी संचालक पर दो हजार का जुर्माना लगाया। दरअसल डेयरी संचालक दुधारू मवेशी के गोबर को सार्वजनिक नाली में डाल रहा था।

डेयरी संचालक के इस हरकत को देख नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डेयरी संचालक को समझाइश देने मौके पर बुलवाया। समझाइश के पहले वार्ड 29 निवासी डेयरी संचालक बिसौहा राम यादव यह कहते हुए बहस करने लगा कि वह अकेला नहीं है जो नाली में कचरा डालता है।

डेयरी संचालक के इस व्यवहार को देखने के बाद आयुक्त ने मौके पर ही 2000 जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से कहा कि खटाल संचालक दोबारा गलती करते पाए जाने पर दो गुना जुर्माना वसूल किया जाए।

जहां नाली टुटी है उसे करे सूचीबद्ध
मार्निंग विजिट के तहत आयुक्त मोनिका वर्मा वार्ड 29 में 14 लाख से बने आॅक्सीजोन का निरीक्षण किया। उन्होंने आॅक्सीजोन में डेयरी से आने वाली गंदगी को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही अधुरे पानी निकासी के संसाधन को सूचीबद्ध करने कहा।

सफाई पर हर रोज हो माॅनिटरिंग
आयुक्त ने वार्ड 29 में चल रहे सफाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वार्ड में होने वाले सफाई कार्य की माॅनिटरिंग प्रतिदिन हो। सफाई कार्य में मानव संसाधन की कमी होने पर एजेंसी को नोटिस जारी करे।

नहर सफाई में लाए तेजी
सिंचाई विभाग द्वारा निस्तारी तालाब के लिए दिए जाने वाले पानी की स्थिति की जानकारी ली। आयुक्त ने वीआईपी नगर स्थित नहर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जल्द ही नहर सफाई कार्य पूर्ण करने निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button