घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 04 अक्टूबर: कन्या राशि वालों भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा, रोजगार के अवसर मिलेंगे, जारी प्रयासों में सफलता मिलेगी

आज 4 अक्टूबर दिन शनिवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात शतभिषा नक्षत्र से कुंभ राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा का राहु के साथ युति संबंध बन रहा है जिससे आज ग्रहण योग बना है। लेकिन चंद्रमा पर गुरु की नवम दृष्टि के होने से ग्रहण योग का प्रभाव न्यून होगा। साथ ही मंगल चंद्रमा और गुरु के बीच केंद्र योग भी बन रहा है क्योंकि मंगल के चंद्रमा पंचम भाव में हैं और चंद्रमा से गुरु पंचम भाव में। आइए जानते है आज का राशिफल…

मेष-

विवादों के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, भावुकता के कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी हो सकती है।

वृषभ-

जल्दबाजी में किये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, नये संपर्को से लाभ होगा, नियोजित कार्य पूरा होने से मन में हर्ष होगा, अतिथि आगमन होगा।

मिथुन-

जटिल कार्य सहज में ही पूरे होंगे, जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ जायेगी, पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा, आय का नया साधन उपलब्ध हो सकता है।

कर्क-

अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा, घर की साज सज्जा पर खर्च होगा, श्रम एवं प्रयास करने से सफलता मिलेगी, पारिवारिक कार्यो में अधिकता रहेगी।

सिंह-

विरोधी खुलकर विरोध कर सकते हैं, मित्रों की उपेक्षा न करें, कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है, अधिकारियों का सहयोग रहेगा।

कन्या-

भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा, रोजगार के अवसर मिलेंगे, जारी प्रयासों में सफलता मिलेगी, संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी।

तुला-

खानपान की लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अधिक जोश में सावधानी रखें। धन एवं पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, राजनैतिक दायित्व आ सकते हैं।

वृश्चिक-

कार्यक्षेत्र की उलझने दूर होंगी, आय के साधन बढ़ेंगे धार्मिक प्रवास होगा, यातायात के साधनों में वृद्धि होगी।

धनु-

भाग्य के भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे, मनमौजी रवैया तरक्की में बाधक होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट चपेट आदि से कष्ट होगा।

मकर-

लोगों को अपनी बात समझाने का प्रयास, भावुकता पर नियंत्रण रखें, जमीन जायजाद प्रापर्टी आदि की प्राप्ति होगी, उच्च अध्ययन के लिये यात्रा होगी।

कुम्भ-

नई योजनाओं की शुरूआत में परेशानी होगी, उच्च अध्ययन के लिये यात्रा होगी, किसी पुराने व्यक्ति से काम की योजना बनेगी, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी।

मीन-

अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा, आर्थिक योजनाओं में वृद्धि होगी, दूर दराज की यात्रा करना होगी, नवीन कार्य प्रारंभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button