छत्तीसगढ़फीचर्ड

बस स्टैण्ड पर खडी महेन्द्रा बस में ही जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी बस चालक गिरफ्तार

पीड़िता पारिवारिक विवाद के कारण 03 दिवस पूर्व अपने घर छोड़कर बस स्टैंड पर आई महिला जो बस चालक के सपर्क में आई जिसे 02 दिवस तक खाना खिलाया गया और उसी के साथ बस चालक द्वारा दिनांक 30/08/2024 को रात्रि में किया जबरदस्ती शारीरिक संबंध…

रायपुर। दिनांक 30.08.2024 के रात्रि 21:00 बजे महेन्द्र ट्रेवल्स के बस चालक आरोपी द्वारा पीडिता के नशे की हालत का फायदा उठाकर उसके साथ बस स्टैण्ड भाठागांव में महेन्द्रा बस पर ही जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया पीड़िता पारिवारिक विवाद के कारण 03 दिवस पूर्व अपना घर छोड़कर रायपुर आकर बस स्टैंड में रुकी हुई थी और बस चालक आरोपी के संपर्क में थी महिला को आरोपी द्वारा 02 दिवस तक खाना खिलाया गया।

उसी का फायदा उठाते हुए आरोपी बस चालक द्वारा यह घटना को अंजाम दिया है की पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 672/2024 धारा 64 भा०न्याय संहिता पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में तत्काल अवगत कराया गया।

प्रकरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लिया गया और फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू द्वारा थाना से पृथक से टीम तैयार कर प्रकरण के फरार आरापी का पता तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण को गंभीता लेते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया गया व घटना से संबंधित लोगो से पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया। घटना के बाद से फरार आरोपी के गिरफ्तारी हेतु पत्ता तलाश प्रारंभ किया पता तलाश दौरान आरोपी के छिपने के संभावित स्थानों पर टीम के सदस्यों द्वारा दबिस देकर घेराबंदी कर किया गया।

आरोपी को पुलिस के आने का अंदेशा होने पर भागने का प्रयास किया गया जिसे टीम के सदस्यो द्वारा बडी मस्सकत के साथ घेराबंदी कर आरोपी पकडकर थाना लेकर आये।

आरोपी से पूछताछ किया गया जिसमें आरोपी बस चालक द्वारा बताया की वह महेन्द्रा ट्रेवल्स में बस चालक का काम करता है दिनांक 29.08.2024 को रात्रि में जगदलपुर से रायपुर न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव बस चलाते हुए लेकर आया और बस स्टैण्ड में ही रूका रहा महिला उनके संपर्क में 03 दिवस पूर्व आई थी दिनांक 30.08.2024 को पीडिता नशे की हालत में थी उसी दौरान उनके साथ न्यू बस स्टैण्ड पर खडी महेन्द्रा बस में जबरदस्ती संबंध बनाया।

आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को अपराध क्रमांक 672/2024 धारा 64 भा०न्याय संहिता में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी: सोनी लाल झरिया पिता लखन लाल झरिया उम्र 45 साल सा० सैबारा ब्रिटानी म०प्र० हाल न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव महेन्द्रा ट्रेवल्स थाना टिकरापारा रायपुर छ०ग०, कार्यवाही में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, उप निरीक्षक शशि पैकरा, एवं थाना टिकरापारा के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button