खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पहली बार सेना की महिला डॉक्टर की सियाचिन में हुई तैनाती, जानिए कौन हैं कैप्टन गीतिका कौल?

सियाचिन में पहली बार भारतीय सेना की किसी महिला डॉक्टर की तैनाती हुई है. इससे पहले इसी साल जनवरी में किसी अधिकारी की यहां पहली बार तैनाती हुई थी…

नईदिल्ली (ए)। दुनिया के सबसे ऊंचे और ठंडे स्थान सियाचिन में गीतिका कौल के रूप में पहली बार भारतीय सेना की किसी महिला डॉक्टर की तैनाती हुई है, जोकि सेना में महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान का एक ताजा उदाहरण भी है।

भारतीय सेना की लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर ने मंगलवार (5 नवंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. फायर एंड फ्यूरी कोर ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, ”सियाचिन बैटल स्कूल में सफलतापूर्वक इंडक्शन ट्रेनिंग पूरी करने के बाद स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की कैप्टन गीतिका कौल दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला चिकित्सा अधिकारी बन गईं।”

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, गीतिका कौन से पहले इसी साल जनवरी में सियाचिन में पहली बार किसी महिला अधिकारी की तैनाती हुई थी. उस समय इंजीनियर्स कोर से महिला अधिकारी कैप्टन शिवा चौहान की तैनाती हुई थी. सियाचिन में सैनिकों का कार्यकाल तीन महीने का होता है, जहां तापमान शून्य से 60 डिग्री नीचे तक जा सकता है।

बता दें कि सोमवार (4 दिसंबर) को अपने नौसेना दिवस संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सशस्त्र बलों में नारी शक्ति को मजबूत करने के सरकार के संकल्प पर जोर दिया था. उन्होंने फास्ट-अटैक क्राफ्ट आईएनएस ट्रिंकट की कमांडिंग ऑफिसर के रूप में एक महिला लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा देवस्थली की ऐतिहासिक नियुक्ति पर नौसेना को बधाई दी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button