खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बहुत बड़ा मंथन हो रहा है, POK का खुद-ब-खुद भारत में विलय हो जाएगा: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह

पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पड़ोसी देश में अलग-अलग ताकतें अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ी हो गई हैं…

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है. वीके सिंह के अनुसार जिस तरह से पाकिस्तान में चीजें चल रही हैं, उससे वहां विभिन्न ताकतें अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ी हो गई हैं।

एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “बहुत बड़ा मंथन हो रहा है. मुझे एहसास है कि यह क्षेत्र (POK) जो कि पाकिस्तान के द्वारा बल प्रयोग करके और फिर संयुक्त राष्ट्र की भागीदारी के कारण अर्ध-स्थाई हो गया, अपने आप हमारे पास वापस आ जाएगा।”

इससे पहले भी क्रेंदीय मंत्री वीके सिंह ने पीओके के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा था. बीते दिनों उन्होंने कहा था कि इंतजार करिए पीओके खुद ही भारत में शामिल हो जाएगा. दरअसल, राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान पीओके के लोगों के भारत के साथ विलय करने की मांग पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि पीओके का खुद-ब-खुद भारत में विलय हो जाएगा।

पीओके के लोग भारत आने का मांग रहे रास्ता
गोरखपुर के रेलवे ऑडिटोरियम में भी बोलते हुए क्रेंदीय मंत्री वीके सिंह ने पीओके को लेकर पाकिस्तान पर हमला बोला था. उस समय उन्होंने कहा था कि क्यों घबराते हो कुछ समय के बाद पीओके अपने आप आ जाएगा. केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के अनुसार पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कई लोग भारत आने का रास्ता खोलने की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा जनरल वीके सिंह ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के जवानों की शहादत पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की बात कही थी. इतना ही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने और फिल्मों में काम न करने की बात कही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button