Uncategorised

बाढ़ से ग्रामीण को बचाने वाले नगर सैनिक रमेश सारथी को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सूरजपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने धरसेड़ी में शनिवार को नदी के तेज बहाव में बह रहे ग्रामीण को बचाने वाले नगर सैनिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

गौरतलब है कि शनिवार को ओड़गी ब्लॉक के ग्राम धरसेड़ी में एक पुल के ऊपर से पानी चल रहा था इस खतरे के बावजूद एक ग्रामीण ने जान जोखिम में डाल कर नाला पार करने की कोशिश की और नाले के तेज बहाव में फंस गया, वहीं मौजूद प्रशिक्षित नगर सैनिक रमेश सारथी ने सूझ बूझ से काम लेते हुए न सिर्फ तत्काल ग्रामीण को नाले से सुरक्षित बाहर निकाल कर अपने कर्तव्य को पूरा किया बल्कि इंसानियत का भी परिचय दिया।

इसकी जानकारी लगने पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज रविवार को नगर सैनिक रमेश सारथी को जिला मुख्यालय सूरजपुर में बुला कर नगर सैनिक को सम्मानित किया और हौसला अफजाई के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया है। इस दौरान नगरसेना के कमांडेंट संजय गुप्ता भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button