खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बाबा काल भैरव का आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार भरा अपना नामांकन पत्र

पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल हुए…

वाराणसी (ए)। बाबा काल भैरव का पूजा- अर्चना कर पीएम मोदी ने अपना नामांकन दाखिल किया। वे तीसरी बार वाराणसी से नामांकन दाखिल किया। पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान पीएम के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला। वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के समक्ष पीएम मोदी ने नामांकन का पर्चा भरा।

पीएम मोदी के नामांकन के दौरान तेज धूप में भी कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग व्याकुल दिखे। हर-हर मोदी का नारा लगाते रहे। इस दौरान पीएम ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

आज गंगा सप्तमी और नक्षत्र राज पुष्य का संयोग है। इसके साथ रवि योग ग्रहों की अच्छी स्थितियों का निर्माण कर रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी कार्य करने से अभिष्ट की सिद्धि होती है।

पुष्य नक्षत्र में यदि किसी काम को किया जाए तो उसमें कार्य सिद्धि तय मानी जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम इस विशेष संयोग में ही अपना नामांकन दाखिल किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन दाखिल कर कचहरी से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना हुए। यहां कार्यकर्ता पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button