खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बाबा विश्वनाथ का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया दुग्धाभिषेक और पूजन, अधिकारियों की ली बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की…

वाराणसी (ए)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे. इस दौरान सबसे पहले उन्होंने दुर्गाकुंड स्थित अन्न क्षेत्र का उद्घाटन किया. इसके बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने फुलवरिया स्थित नए फोरलेन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया. यह मार्ग लखनऊ- सुल्तानपुर-जौनपुर मार्ग से होते हुए वाराणसी आने वाले यात्रियों को सीधा BHU से जोड़ेगा।

इसके बाद  सीएम ने वाराणसी के सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी कोतवाल काल भैरव का भी दर्शन पूजन किया, जहां सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में भी मंदिर प्रशासन के अधिकारियों से जानकारी ली।

वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान 27 नवंबर को बनारस के घाट पर मनाए जाने वाले देव दीपावली आयोजन के लिए बेहतर इंतजाम, गौ तस्कर अपराधियों और माफिया पर कठोर कार्रवाई के साथ-साथ सभी विकास परियोजनाओं के कार्य को समय पर पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा अनावश्यक विजिलेंस छापेमारी बंद करने के लिए भी हिदायत दी साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के लिए दिशा निर्देश दिया. वर्तमान समय में बनारस जनपद में डेंगू, चिकनगुनिया और वायरल फीवर के बढ़ते प्रकोप को लेकर भी बेहतर इलाज व चिकित्सा सुविधा दुरुस्त रखने के लिए जिम्मेदार विभाग को हिदायत दी।

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी कोतवाल का भी दर्शन किया. इस दौरान मंदिर प्रशासन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली. सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से बाबा विश्वनाथ का दुग्धाभिषेक और पूजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button