छत्तीसगढ़फीचर्ड

बारातियों पर लाठी बरसाकर प्राणघातक हमला करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, बाजा बंद करने को लेकर हुआ था विवाद

लडाई झगडा नहीं करने कहने पर आरोपीयो के द्वारा बास के डंडा से ताबडतोड मारपीट करने लगे मारपीट करने से तुलसी चंद्रवंशी रामचंद्र चंद्रवंशी गंभीर चोट आने से घायल होने पर प्राईवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था…

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को बढते हुए अपराध पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला संजय तिवारी बोडला (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पांडातराई प्रभारी जन्मेजय पाण्डेय द्वारा थाना पांडातराई क्षेत्र में लगातार रात में गस्त कराकर अपराधियो की सूचना एकत्र की जा रही है।

दिनांक 25.04.24 को प्रार्थी सुदर्शन पिता भगली राम चंद्रवंशी उम्र 70 साल साकिन पलानसरी थाना पांडातराई जिला कबीरधाम के द्वारा थाना पांडातराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.04.24 को इनके नाती संजू चंद्रवंशी के शादी बरात में अपने परिवार के साथ ग्राम पलानसरी से रैतापारा आये थे करीबन 08.00 बजे रात्रि को गढ़वा बाजा के साथ बराती बरात मे नाचते हुये शादी घर की ओर जा रहे थे।

ग्राम रैतापारा के पुरूषोत्तम धुर्वे के घर के पास पहुंचा था कि पुरूषोत्तम धुर्वे के परिवार वालो के द्वारा बाजा को बंद करो कहकर पुरुषोत्तम धुर्वे, टंकेश्वर धुर्वे, परसुराम धुर्वे, दर्शन धुर्वे एवं भुपेद्र धुर्वे अपने अपने हाथो मे बांस का डंडा लेकर बाजा को बंद करने कहने पर बराती रामचंद्र चंद्रवंशी एवं तुलसी चंद्रवंशी के द्वारा लडाई झगडा नहीं करने कहने पर आरोपीयो के द्वारा बास के डंडा से ताबडतोड मारपीट करने लगे मारपीट करने से तुलसी चंद्रवंशी रामचंद्र चंद्रवंशी गंभीर चोट आने से घायल होने पर प्राईवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था।

प्रकरण में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 87/24 धारा 307,147,148,294,323,506 (B) अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आरापियो को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी की सूचना आरोपियो के परिजनो को दिया गया है प्रकरण अजमानतीय होने से न्यायालय कबीरधाम मे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button