खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बारिश ने मचाई तबाही: पुल, सड़क, कार, ट्रक… सैलाब के रास्ते में जो आया बहता चला गया, जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट?

भारत में मानसून ने तबाही मचा रखी है. बारिश के कारण सड़कों पर नदियां बहती हुई दिखीं और अब तक कई घर, गाड़ियां और लोग इस सैलाब में बह गए हैं. मौसम विभाग ने अब बारिश को लेकर अपडेट जारी किया है…

नईदिल्ली (ए)। हिमाचल प्रदेश में घनघोर मानसूनी बारिश के चलते पैदा हुए हालात में 54 लोगों ने जान गंवा दी है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि बीते 50 वर्ष में राज्य ने इतनी भारी बारिश नहीं देखी है।

इनमें दिख रहा है कि ब्यास नदी और अन्य नदियां उफान पर हैं. सैलाब के जोर में कहीं पुल ढह गए तो कहीं कारें और ट्रक बह गए. भूस्खलन की ढेरों घटनाएं हुई हैं. बारिश के कारण कई जगह सड़कें धंस गई हैं. काफी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कुल्लू में ब्यास नदी के रौद्र रूप ने एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक नदी में बहता चला गया. इसका वीडियो सामने आया है. एक स्थानीय व्यक्ति ने वीडियो बनाया है, जिसकी पुष्टि पुलिस ने की है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते बनी गंभीर स्थिति के मद्देनजर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री सुख्विंदर सिंह सुक्खू से अपडेट लिया और हर संभव मदद का भरोसा दिया. वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू से बात की है. आपदा की स्थिति से निपटने के लिए राज्य में एनडीआरएफ की दर्जनभर टीमें तैनात की गई हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 और 12 जुलाई को भी कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 जुलाई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही छत्तीसगढ़ में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

इसके अलावा ओडिशा, आंध्र पदेश, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। 12 जुलाई को भारत के पूर्वी और उत्तर पूर्वी इलाकों में बारिश का कहर देखने को मिलेगा. बिहार, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

12 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, गोवा, कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।वहीं, 13 जुलाई को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड में भारी बारिश होने का अनुमान है. बिहार, झारखंड और ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी हल्की से तेज बारिश होगी।

इस वक्त दिल्ली, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड, यूपी के कई इलाकों में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. दिल्ली में एमसीडी और एमसीडी की मान्यता प्राप्त सभी स्कूल मंगलवार को भी बंद रहेंगे।भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर भी बढ़ रहा है. केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि इस मंगलवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार करने की आशंका है।

नई दिल्ली में बारिश से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर में पानी भर गया है. जलभराव के कारण टनल को सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button