दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बाेलबम सेवा एवं कल्याण समिति में ओबीसी प्रकोष्ठ का हुआ गठन, ओपी यादव बने ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति लगातार संगठन को विस्तार कर रही है। अब ओबीसी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ के पहले अध्यक्ष खुर्सीपार के वरिष्ठ नागरिक ओपी यादव को बनाया गया है। ओपी यादव भाजपा खुर्सीपार मंडल के दो बार उपाध्यक्ष रहे। वहीं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए अच्छी पकड़ रखते हैं।

उनकी यह नियुक्ति बोल बम समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने की है। दया ने बताया कि ओबीसी वर्ग के लोगों के विकास के लिए संगठन को विस्तार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ओपी यादव को बनाया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन और मजबूत हो जाएगा।
ओपी यादव जमीनी कार्यकर्ता हैं।

उनकी पकड़ खुर्सीपार समेत श्रमिक बस्तियों में जबरदस्त हैं। ओपी यादव महाशिवशक्तिधाम के महासचिव भी हैं। उनकी इस नियुक्ति पर प्रमोद सिंह, रॉकी साहू, अर्जुन बाग, रेशम देवांगन, तुषांत वर्मा, रामखिलावन यादव, सुरेश यादव, राजू यादव, रामकुमार यादव, राहुल वर्मा, बेनू साहू, मुकेश साहू, रोहित ताम्रकार, संजय वर्मा, गज्जू साहू समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button