दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बिक्री करने के उद्देश्य से गांजा लाकर रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3.40 किलो गांजा बरामद

भिलाई। जिले में मादक पदार्थों के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा (भा.पु.से.) के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक, (भिलाई नगर) व उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना सुपेला की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा नशे के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुये पूर्व के आदतन नशे के कारोबारियों पर निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान एसीसीयू की टीम को विशेष सूत्रों से पता चला की डेरा बस्ती फरीद नगर सुपेला निवासी गोपाल चतुर्वेदी नाम का व्यक्ति अधिक मात्रा में कहीं से मादक पदार्थ गांजा लाकर बिक्री करने के उद्देश्य से अपने पास रखा है कि सूचना मिलने पर टीम द्वारा डेरा बस्ती फरीद नगर के झोपड़ीनुमा मकान के पास गोपाल चतुर्वेदी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 02 पैकेट में तकरीबन 3.40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के विरूद्ध मौके पर विधिवत् नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गयी, थाना सुपेला से आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 674/2023 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला से उप निरीक्षक तेजराम कवंर, लकेष गंगेश, सउनि दिनेश सिंह आरक्षक विशाल सिंह, सुरेन्द्र गिरी, कपिल चौधरी एवं एसीसीयू से सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर.सत्येन्द्र मढ़रिया, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, रिन्कू सोनी, अमित दुबे, डी. प्रकाश, गुनित कुमार, भावेश पटेल की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आरोपियों का नाम एवं पता
01.गोपाल चतुर्वेदी पिता बृहस्पति प्रसाद चतुर्वेदी उम्र 32 साल निवासी डेरा बस्ती फरीद नगर सुपेला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button