दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पीएम मोदी के रायपुर कार्यक्रम को लेकर भिलाई भाजपा ने की अहम बैठक, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ की उपस्तिथि की बनी योजना

भिलाई। रायपुर में दिनांक 07 जुलाई 2023 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर भाजपा जिला भिलाई का आवश्यक बैठक भाजपा जिला कार्यालय (प्रियदर्शनिय परिसर पूर्व) में आहूत की गई। इस बैठक में मुख्यरूप से सांसद विजय बघेल, सरोज पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, जिला प्रभारी संदीप शर्मा, सहप्रभारी चेमन देशमुख, वीरेंद्र साहु, शिरीष अग्रवाल, विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया द्वारा की गई। बैठक के प्रारंभ में भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र मैं माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर जयघोष के नारों के साथ किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा हमारे लिए हर्ष की बात है कि विश्व के महान नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन छत्तीसगढ़ हो रहा है। अपने लोकप्रिय नेता को देखने एवम सुन्ने भिलाई जिला सहित समूचे प्रदेश में खुशी की लहर है। हम सब को हमारे नेता के स्वागत के लिए अपने जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवम आम जनता को प्रेरित करना है।

विजय बघेल ने कहा कि भिलाई जिला के कार्यकर्ताओं को एक साथ एक स्वर में मोदी जी जय जोहर का नारा लगा कर उपस्थिति दिखानी है साथ ही कहा संगठन दृष्टिकोण से भिलाई अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमें अपनी उपस्थिति ऐतिहासिक होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को सुनने एक जन सैलाब उमड़ेगा।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उचित मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिये।संगठन सह प्रभारी चेमन देशमुख ने विशेष जनसंपर्क अभियान की जिनके लेते हुवे मार्गदर्शन दिये।

जिला संगठन प्रभारी संदीप शर्मा ने बैठक में सर्वप्रथम समस्त पदाधिकारियों का वृत्त लिये साथ ही शक्तिकेंद्र एवम बूथ स्तर पर बैठक एवम प्रवास की जानकारी समस्त मंडल अध्यक्षगण से क्रमशः लिया गया। 7 जुलाई देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी के रायपुर आगमन के तैयारियों के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा भिलाई जिला के कार्यकर्ताओ को दस हजार का लक्ष्य दिया गया साथ ही बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओ को ले जाने का प्रयास करे। उपयुक्त बैठक का संचालन महामंत्री प्रेम लाल साहू एवं आभार योगेंद्र सिंह द्वारा दिया गया।

बैठक में शिव सागर मिश्रा, मनीष अग्रवाल,अमर सोनकर, महेश वर्मा, मिथला खिचरिया, राम कुमार राणा, प्रमोद सिंह, के गणपति,बिजेन्द्र सिंह, जय प्रकाश यादव, उपासना साहू, विजय जैसवाल, दिलीप पटेल, रणजीत सिंह ठाकुर, संजय सिंह,भरत भमवानी, अशोक गुप्ता, शैलेन्द्र शेन्डे, गजा नंद बंछोर, ऐस एन सिंह, विजय शुक्ला, तिलक राज, राजू निषाद, जोगेश्वर सोनी, अमित मिश्रा, सुंदर लाल साहू, स्वीटी कौशिक, मनोज तिवारी, महेंद्र शर्मा, तुकेंद्र सिंह संजू, विनोद कुमार देवगन, राजेश श्रीवास्तव,डॉ.प्रदीप चौधरी, रितेश सिंह ठाकुर, विशाल दिप, सरला आचार्य, कंचन सिंह उपस्थित थे। उपयुक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button