खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहकर अवैध शराब कारोबारी के घर शराब सेवन करने वाले आरक्षक को एसएसपी ने किया निलंबित

एसएसपी का अनुशासन का डंडा चला…ड्यूटी से अनुपस्थित आरक्षक को किया निलंबित…राजिम कुंभ मेला ड्यूटी में भेजा गया आरक्षक शराब पीते हुए पाया गया…

बलौदा बाजार। पुलिस चौकी करहीबाजार में पदस्थ आरक्षक 322 योगेन्द्र कुमार साहू कि दिनांक 21.03.2024 के 15/00 बजे राजिम कुंभ मेला ड्यूटी हेतु रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार के माध्यम से रवाना किया गया था।

दिनांक 02.03.2024 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम लालपुर का बीरू रजक अपने पान दुकान में शराब बिक्री करने हेतु रखा है, कि उक्त सूचना पर चौकी करहीबाजार से पुलिस बल द्वारा संबंधित शराब कोचिया के घर-दुकान में दबिश दिया गया।

पुलिस टीम के शराब विक्रेता के घर पहुंचने पर आरक्षक क्र. 322 योगेन्द्र साहू भी उक्त स्थान पर शराब पीते पाया गया। इस प्रकार आरक्षक द्वारा राजिम कुंभ मेला ड्यूटी से बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहकर अवैध शराब कारोबारी के घर शराब सेवन कर विभागीय गोपनीयता भंग करते हुए, अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित किया गया।

इस गंभीर अनुशासन हीनता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा आरक्षक क्र. 322 योगेन्द्र कुमार साहू, पुलिस चौकी करहीबाजार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए, रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार सम्बद्ध किये जाने का आदेश पारित किया गया है।

साथ ही उक्त प्रकरण में आरक्षक के विरुद्ध प्राथमिक जाँच आदेश करते हुए जांचकर्ता अधिकारी को 07 दिवस के भीतर प्राथमिक जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button