दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बिना हेलमेट वालों पर दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही: पहले दिन 440 वाहन चालकों का कटा चालान, 11 चेकिंग प्वाइंट पर चला अभियान

नेशनल हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट नहीं लगाने वाले वाहन चालक के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर की गई कार्यवाही…नेशनल हाईवे व सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर कुल-11 चेकिंग पाईट बनाये गये जिसमें यातायात पुलिस एवं थानो के द्वारा की गई कार्यवाही…यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत जेवरा सिरसा में कुल120 भारी वाहन चालको का किया गया निःशुल्क नेत्र परीक्षण…

भिलाई। सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में बिना हेलमेट वाहन चालन के दौरान सड़क दुर्घटना होने पर मृत्यु दर को रोकने हेतु जिला दण्डाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही करने हेतु दिये गये सख्त निर्देश के परिपालन में आज दिनांक को नेशलन हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर कुल 11 चेकिंग पाइंट बनाये गये।

जिसमें यातायात के अधिकारी एवं थाना के बल के द्वारा बिना हेलमेट धारण कर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया उक्त कार्यवाही में बिना हेलमेट धारण कर वाहन चालन करने वाले कुल-440 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। यह कार्यवाही आगे निरंतर जारी रहेगा।

कार्यवाही के साथ-साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत जेवरा सिरसा में 120 भारी वाहन चालको को यातायात नियमों की जानकारी उप पुलिस अधीक्षक,(यातायात) संदानंद विध्यराज के द्वारा दी गई साथ ही नशे में एवं तेज रफ्तार की वजह से हो रही सडक दुर्घटनाओं से अवगत कराया गया और भविष्य में नशे में एवं तेज रफ्तार वाहन न चलाने हेतु समझाईस दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित वाहन चालको का निःशुल्क नेत्र परीक्षण कराया गया एवं चश्मा भी वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button