छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला फाउंडेशन की संचालिका स्मिता सिंह ने चार वर्षीय बालिका के इलाज में किया सहयोग

दुर्ग। शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने दिल की मरीज चार वर्षीय बालिका की सहायता की। जशपुर से रायपुर उपचार हेतु आई अर्चना ठाकुर जिसके दिल में छेद है। मरीज के परिवहन और दवा के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया है। परिजनों ने शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ को सहयोग के लिए शुभकामनाएं दी। नेक कार्य में संस्था की अध्यक्ष स्मिता सिंह, बी.के सिंह, चित्रसेन साहू और अन्य की सराहनीय भूमिका रही है। छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ स्वस्थ के क्षेत्र में विशेषकर दिल के मरीज बच्चों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है ।

Related Articles

Back to top button