खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

चक्रवात ‘मिचौंग’ ने धारण किया रौद्र रूप: मंगलवार को नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराएगा, IMD ने जारी किया अलर्ट, गृहमंत्री ने लिया अपडेट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी से बात की। चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति से निपटने के लिए किए गए उपायों का जायजा लिया…

नईदिल्ली (ए)। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र ‘चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो गया है। जिसे ‘मिचौंग’ नाम दिया गया है। इसके मंगलवार की सुबह तक आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच पहुंचने की आंशका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ आज भारतीय समयानुसार ढाई बजे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर चेन्नई से करीब सौ किलोमीटर उत्तर पूर्व और नेल्लोर से 120 किलोमीटर दक्षिण पूव में केंद्रित था। यह धीरे-धीरे तेज होगा और उत्तर की ओर बढ़ेगा और गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पांच दिसंबर की दोपहर बापटला के करीब नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा।”

इस बीच, चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ चेन्नई से करीब 90 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में आज सुबह 8:30 बजे भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। मौसम विभाग ने उत्तर-तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में चार और पांच दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। चार और पांच दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

चेन्नई के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ओमनदुरार सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के बाहर वालाजाह रोड, माउंट रोड, अन्ना सलाई, चेपॉक सहित कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश के चलते चेन्नई के लोकप्रिय मरीना बीच पर पानी भर गया और जलभराव के कारण माउंट रोड सेचेन्नई के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ओमनदुरार सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के बाहर वालाजाह रोड, माउंट रोड, अन्ना सलाई, चेपॉक सहित कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश के चलते चेन्नई के लोकप्रिय मरीना बीच पर पानी भर गया और जलभराव के कारण माउंट रोड से मरीना बीच तक की सड़कें अवरुद्ध हो गईं। मरीना बीच तक की सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

तमिलनाडु सरकार ने चक्रवात को देखते हुए चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 1881 के परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य के चार जिलों चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों, बोर्डों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के कार्यालयों सहित सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय राज्य में मौसम की खराब स्थिति के कारण बंद रहेंगे।

हालांकि, सभी आवश्यक सेवाएं जैसे पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्थानीय निकाय, दूध और पानी की आपूर्ति, अस्पताल और चिकित्सा दुकानें, बिजली आपूर्ति, परिवहन, ईंधन आउटलेट, होटल और रेस्तरां आदि सामान्य रूप से काम करेंगे। आपदा प्रतिक्रिया, राहत और बचाव गतिविधियों में लगे कार्यालय भी सामान्य रूप से काम करेंगे। तमिलनाडु सरकार ने लोगों से एहतियाती कदम उठाने को कहा है, क्योंकि मौसम विभाग ने राज्य में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने चेन्नई और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी से बात की। चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति से निपटने के लिए किए गए उपायों का जायजा लिया। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें मोदी सरकार की ओर से सभी जरूरी सहायता का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ की पर्याप्त तैनाती पहले ही की जा चुकी है। आगे की सहायता के लिए अतिरिक्त टीमें तैयार हैं।”

अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के साथ भी मिचौंग से निपटने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “लोगों के जीवन को बचाना हमारी प्राथमिकता रही है। केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। एनडीआरएफ पहले से ही तैनात है और अतिरिक्त टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।”

चक्रवात ‘मिचौंग’ के कारण भारी बारिश के बीच अलग-अलग घटनाओं में चेन्नई में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पेड़ गिरने से एक व्यक्ति भी घायल हो गया है। इस बीच, चेन्नई एयरफील्ड कल सुबह नौ बजे तक बंद रहेगा। चेन्नई हवाई अड्डा प्राधिकरण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रतिकूल मौसम के कारण हवाई क्षेत्र को कल भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे तक आगमन और प्रस्थान के लिए बंद कर दिया गया। चेन्नई में भीषण जलभराव के कारण सब-वे को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पुझल झील से पानी छोड़े जाने के कारण मंजामबक्कम से वडापेरुम्बक्कम रोड तक यातायात बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button