छत्तीसगढ़फीचर्ड

अवैध क्लीनिक संचालन करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

महिला आरोपी बिना किसी वैध डिग्री के चिकित्सा का व्यवसाय करती थी…

जांजगीर चांपा। वार्ड नंबर 11 अकलतरा निवासी पार्वती श्रीवास के यहॉ अवैध रूप से क्लीनिक चलाने की सूचना प्राप्त होने पर डॉ महेन्द्र कुमार सोनी बी.एम.ओ. सीएचसी अकलतरा द्वारा मेडिकल टीम के साथ रेड कार्यवाही किया गया, जहॉ पार्वती श्रीवास बिना कोई वैध डिग्री के चिकित्सा का व्यवसाय करना पाये जाने पर पंचनामा कार्यवाही कर 02 कमरों को सीलबंद कर दिया गया था।

जिस संबंध में दिनांक 02.03.23 को डा. महेन्द्र कुमार सोनी बी.एम.ओ. सीएचसी अकलतरा द्वारा थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराने पर पार्वती श्रीवास के विरूद्ध अपराध क्रमांक 117/23 धारा 419, 420 भादवि व छ.ग. राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबधी स्थापनाएं अनुज्ञापन अधिनियम 2010 की धारा 04 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपिया पार्वती श्रीवास के उसके निवास स्थान में रहने की सूचना प्राप्त होने पर अकलतरा पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी पार्वती चौहान उम्र 41 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती तुर्कापारा अकलतरा को दिनांक 03.03.23 को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश साहू, सउनि सियाराम यादव, म.प्र.आर अनिता पाटले एवं म.आर. अंजना लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button