खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

बिल भुगतान के एवज में 35 हजार रूपए रिश्वत लेते निगम के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को एसीबी ने किया गिरफ्तार

कोरबा। प्रार्थी मानक साहू, वार्ड नं. 15, गोढ़ीपारा, कोरबा का निवासी है एवं ठेकेदारी का कार्य करता है। प्रार्थी द्वारा नगर निगम, कोरबा के अन्तर्गत विधिवत् ठेका लेकर निर्माणकार्य किया था जिसके एवज में उसे रनिंग बिल का भुगतान 21 लाख रूपयों का किया गया था।

उक्त किये गये भुगतान के एवज एवं अन्य लंबित बिलों के भुगतान के एवज में आरोपी डी.सी.सोनकर, सहायक यंत्री, नगर निगम, जोन दर्री, कोरबा द्वारा 35.000 रू० रिश्वत की मांग की गई।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था अपितु आरोपी को रिश्वत लेते पकड़वाना चाहता था, अतः उसने उक्ताशय की शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो के बिलासपूर कार्यालय में की। शिकायत का सत्यापन कराकर दिनांक 18.06.2024 को ट्रेप आयोजित किया गया।

प्रार्थी, आरोपी डीसी सोनकर के पास नगर निगम कार्यालय, कोरबा गया एवं उसे रिश्वत की रकम 35000 रू० देने लगा तो आरोपी डीसी सोनकर ने अपने उपयंत्री देवेन्द्र स्वर्णकार को दर्री जोन कार्यालय में देने हेतु कहा। प्रार्थी ने दर्री जोन कार्यालय में उपयंत्री देवेन्द्र स्वर्णकार को 35000 रू0 दिये।

जहां उसे उक्त रिश्वती रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों ही आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी ली गई। दोनों ही आरोपियों के विरूद्ध धारा- 7 एवं 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, (यथा संशोधित 2018) के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button