खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

रिजर्व बैंक आफ इंडिया का बड़ा फैसला, रविवार को भी खुले रहेंगे सभी बैंक

आरबीआई ने 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद सभी बैंक खुले रखने का फैसला किया है. वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने के चलते यह निर्णय लिया गया…

नईदिल्ली (ए)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए रविवार, 31 मार्च को भी बैंक खुले रखने का फैसला लिया है. आरबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी है. केंद्रीय बैंक ने कहा कि 31 मार्च, 2024 को रविवार होने के बावजूद सभी बैंक खुले रहेंगे. चालू वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी दिन होने के चलते यह फैसला लिया गया है।

आरबीआई ने कहा है कि 31 मार्च को वित्त वर्ष की एनुअल क्लोजिंग है. इसलिए सभी बैंक खुले रहेंगे. सभी बैंकों को भेजे निर्देश में कहा गया है कि वित्त वर्ष एक अंत तक होने वाले ट्रांजेक्शन उसी साल दर्ज होने चाहिए, इसलिए सभी बैंकों को काम करने को कहा गया है. सभी बैंक 31 मार्च, रविवार को अपने नियमित समय से खुलेंगे और बंद होंगे।

शनिवार को भी सभी बैंक खुले रहेंगे. इसके अलावा एनईएफटी (NEFT) और आरटीजीएस (RTGS) ट्रांजेक्शन भी रात 12 बजे तक जारी रहेंगे. इसके अलावा सरकारी चेक की क्लीयरिंग के लिए भी विशेष प्रावधान किए जाएंगे. हालांकि, स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।

इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने अपने सभी ऑफिस खुले रखने का फैसला किया था. विभाग ने गुड फ्राइडे की छुट्टी समेत शनिवार और रविवार की छुट्टी भी कैंसिल कर दी थी. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुड फ्राइडे के चलते इसी महीने पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड को कैंसिल कर दिया था. गुड फ्राइडे 29 मार्च को है।

30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को को फिर रविवार है. इसलिए 3 दिन की लंबी छुट्टी पड़ रही थी. इससे वित्त वर्ष के अंत में विभाग के कई काम अटक जाते. 31 मार्च को वित्त वर्ष 2023-24 का अंत होने वाला है. इसी वजह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि देश भर के आईटी ऑफिस 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button