दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी के कर्मचारियों ने जेसीएसएसआई द्वारा वार्षिक सुरक्षा पर आयोजित प्रतियोगिता में जीते 12 पुरस्कार

भिलाई। राष्ट्रीय स्तर पर इस्पात उद्योग में सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए गठित संयुक्त समिति (जेसीएसएसआई) द्वारा आयोजित, वार्षिक प्रतियोगिता में सुरक्षा पर आधारित कैलेण्डर डिजाइन, पोस्टर तथा निबंध के विजेताओं को कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) पी के सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) कॉन्फ्रेंस हॉल में 19 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने 31 में से 12 पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा) पी आर भल्ला और महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) एस के अग्रवाल ने भी विजेताओं को सम्मानित किया।

पी के सरकार ने अपने उद्बोधन में सुरक्षा पर आधारित जेसीएसएसआई की वार्षिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी और कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना ही इस्पात उद्योग में सुरक्षित उत्पादन की कुंजी है। जब हमारे संयंत्र के कर्मचारी सुरक्षा पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और जीतते हैं, तो यह न केवल संगठन को गौरवान्वित करता है बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करता है। विजेताओं को अपने साथियों को भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। पी के सरकार ने विजेताओं से बातचीत की और उनके सुझाव भी नोट किये।

पी आर भल्ला ने अपने संबोधन में विजेताओं को बधाई देते हुए, उनसे अपने कार्यस्थल और संयंत्र के आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा के लिए रोल मॉडल बनने की अपील की। इस अवसर पर संयंत्र के सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग (एसईडी) के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने 31 में से 12 पुरस्कार प्राप्त किया। इन विजेताओं में एसीटी (सीओ एंड सीसीडी) प्रभु चरण जेना, सीनियर टेक्नीशियन (ईटीएल) प्रकाश कुमार कौशिक, एम लोको ऑपेरटर (टी एंड डी) उमाकांत ठाकुर, सहायक महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) जया तिवारी, ओसीटी (मार्स-1) रंजन गोस्वामी, सीनियर ओसीटी (इंकॉस) रश्मि नायक, मास्टर ओसीटी (आरएमडी) सुशांत बुलदेव, सीनियर लोको ऑपेरटर (टी एंड डी) हरीश कुमार गोंड, एसीटी (सीओ एंड सीसीडी) प्रभु चरण जेना, सीनियर टेक्नीशियन (ईटीएल) प्रकाश कुमार कौशिक, ओसीटी (एसएमएस-2) प्रियंका राज गुप्ता, ओसीटी (यूआरएम) सतीश कुमार भारद्वाज शामिल है।

इस संदर्भ में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों व अधिकारियों से इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी। पुरस्कार विजेताओं ने अपनी प्रविष्टियां मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा) के माध्यम से एसएसओ कार्यालय, रांची में भेजी, जहां उनका मूल्यांकन किया गया और विजेता घोषित किया गया। जेसीएसएसआई (जॉइंट कमिटी ऑन सेफ्टी, हेल्थ एंड एनवॉयरमेंट इन् स्टील इंडस्ट्री) भारत में इस्पात उद्योगों में सुरक्षा सुधार के उद्देश्य से श्रमिकों और अधिकारियों को एक संयुक्त मंच प्रदान करता है।

जिसमें सेल की सभी इकाइयाँ और टाटा सहित निजी इस्पात उद्योग भी सम्मिलित हैं। कैलेंडर,पोस्टर डिज़ाइन व निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य, सदस्य संगठनों के कर्मचारियों के बीच सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम का संचालन सहायक महाप्रबंधक (एसईडी) शोवन घोष और कनिष्ठ अधिकारी (एसईडी) जनार्दन राव द्वारा किया गया।

‘इस्पात उद्योग में सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर संयुक्त समिति (जेसीएसएसआई), जिसे पहले ‘इस्पात उद्योग के लिए सुरक्षा पर स्थायी समिति (एससीएसएसआई) के नाम से जाना जाता था, मानव संसाधन की सुरक्षा के प्राथमिक उद्देश्य के साथ 27 अप्रैल 1973 को अस्तित्व में आई थी। इस्पात उद्योग में संभावित खतरों के खिलाफ, यह सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की इस्पात कंपनियों के प्रबंधन और ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों का एक अनूठा राष्ट्रीय स्तर का मंच है। वर्तमान में, समिति में 22 सदस्य संगठन हैं जिनमें सेल, टाटा, जेएसडब्ल्यू, एनएमडीसी, आरआईएनएल आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button