खास खबरदुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

बीएसपी के साबरमती वेल्डिंग प्लांट ने लॉन्ग रेल का बनाया डिस्पैच रिकॉर्ड, भारतीय रेलवे को पांच रेक में 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल भेजा

भिलाई इस्पात संयंत्र के साबरमती स्थित फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट (एफबीडब्ल्यूपी) ने मई 2024 में भारतीय रेलवे को पांच रेक में 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल भेज कर एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो अब तक किसी भी महीने में भेजी गई सबसे अधिक रेक भेजने की संख्या है।

वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 में साबरमती स्थित एफबीडब्ल्यूपी से भारतीय रेलवे को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की कुल सात रेक भेजी गई है। इसमें अप्रैल 2024 में दो रेक भेजे गए और मई 2024 में पांच रेक भेजे गए। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती से भारतीय रेलवे को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल के 12 रेक भेजे गए थे। वर्तमान वित्तीय वर्ष में पहले ही सात रेक भेजे जाने के साथ, अब तक एफबीडब्ल्यूपी, साबरमती से भारतीय रेलवे को कुल 19 रेक भेजे जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र और रांची स्थित सेल के अनुसंधान विंग आरडीसीआईएस की कई टीमों ने साबरमती में एफबीडब्ल्यूपी को प्रारंभ करने के लिए कई चुनौतियों का समना किया, जिसमें सेल के मार्केटिंग विंग सीएमओ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

260 मीटर वेल्डेड रेल पैनलों का पहला रेक साबरमती संयंत्र से नवंबर 2023 को भेजा गया था। एफबीडब्ल्यूपी में वेल्डिंग के लिए इनपुट रेल की आपूर्ति बीएसपी की रेल और स्ट्रक्चरल मिल द्वारा, 26 मीटर लंबाई में की जा रही है। फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट के उपयोग से सेल-बीएसपी से 260 मीटर लंबी रेल की आपूर्ति को बढ़ाने में मदद मिली है।

इसके लिए बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने साबरमती वेल्डिंग प्लांट का संचालन और रखरखाव करने वाली पूरी टीम को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button