दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी के सेक्टर-1 अस्पताल में 18 प्लस आयु वर्ग के टीकाकरण की हुई शुरूआत, 18+ आयु वर्ग के 110 तथा 45+ आयु वर्ग में 100 लोगों को लगा टीका

भिलाई इस्पात संयंत्र के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा कोविड-19 के टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। आज दिनांक 22 जून, 2021 को बीएसपी के सेक्टर-1 अस्पताल में 18 प्लस आयु वर्ग के कार्मिकों व उनके परिजनों हेतु कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया। यह टीकाकरण अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

इस हेतु पंजीकरण ई-सहयोग के माध्यम से जारी है। अतः सभी पंजीकृत व्यक्तियों को टीकाकरण हेतु बीएसपी के सेक्टर-1 अस्पताल में जाना होगा। बीएसपी के सेक्टर-1 अस्पताल में टीकाकरण प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से संध्या 5 बजे के मध्य किया जाएगा। टीकाकरण की बुकिंग प्रक्रिया पूर्वानुसार जारी रहेगी। बुकिंग के अनुरूप ही टीकाकरण किया जाएगा।

बीएसपी के कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डाॅ एस के इस्सर के मार्गदर्शन तथा सीएमओ द्वय डाॅ रविन्द्रनाथ व डाॅ प्रमोद बिनायके के कुशल नेतृत्व में डाॅ संबिता पण्डा, डाॅ सुबोध साहा, डाॅ अन्नपूर्णी, डाॅ कौशिक किशोर तथा आईटी काॅर्डिनेटर बी आर ढोके व पैरामेडिकल स्टाफ की पूरी टीम द्वारा सम्पूर्ण अभियान को सुरक्षित व सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा रहा है।

इस टीकाकरण अभियान के तहत दिनांक 22 जून, 2021 तक 24924 लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु टीका लगाया जा चुका है। अब तक यह टीकाकरण 45 से ऊपर आयु वर्ग के कार्मिकों व उनके परिजनों तथा सेवानिवृत्त दम्पत्तियों के लिए चलाया जा रहा था। वर्तमान में इसे 18 प्लस आयु वर्ग के लिए प्रारम्भ किया गया। आज दिनांक 22 जून, 2021 को पहले दिन बीएसपी के सेक्टर-1 अस्पताल में 18 प्लस आयु वर्ग के कुल 110 लोगों को तथा 45 प्लस आयु वर्ग में 100 लोगों को कोविड-19 से बचाव हेतु टीका लगाया गया। इस टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button