खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

बीस साल पुरानी क़मीज़ के ज़रिये उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु IPS ने मिलकर पहुँचाया अज्ञात शव को उसके परिजनों तक

बीस साल पुरानी क़मीज़ के ज़रिये मथुरा उत्तर प्रदेश थाना प्रभारी आईपीएस प्रशिक्षु ट्विंकल और बिलासपुर पुलिस ने मिलकर पहुँचाया अज्ञात शव को उसके परिजनों तक…

मृतक व्यक्ति था बिलासपुर का रहने वाला…घर से मथुरा घूमने का बोलकर निकला था मृतक…मथुरा पुलिस ने मृतक की पहनी हुई शर्ट पर लगे दर्जी के स्टिकर के जरिये किया बिलासपुर पुलिस से संपर्क…सूचना पाते ही आईपीएस प्रशिक्षु अजय कुमार व थाना कोतवाली के निरीक्षक विजय चौधरी आये हरकत में…थाना बिल्हा में थी ग़ुम इंसान की सूचना दर्ज…

बिलासपुर। दिनांक 2/06/2024 को मथुरा उत्तर प्रदेश थाना प्रभारी आईपीएस प्रशिक्षु ट्विंकल जैन ने बिलासपुर के आईपीएस प्रशिक्षु अजय कुमार को संपर्क किया की एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव उनके थाना क्षेत्र में मिला है। व्यक्ति ने जो क़मीज़ पहनी थी उसके ऊपर विक्रम टेलर BSP का स्टीकर लगा था। स्टीकर के आधार पर सिटी कोतवाली में स्थित विक्रम टेलर की पहचान हुई। विक्रम टेलर की दुकान बंद होने पर विक्रम टेलर को फ़ोन करके थाना तलब किया गया।

व्यक्ति को ना पहचान कर टेलर ने शर्ट को पहचाना व शर्ट का लगभग 20 साल पुराना होना बताया। मृतक के बिलासपुर निवासी होने के आभास पर अज्ञात शव की पहचान के लिए उसकी फोटो पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न इलाक़ो तक पहुँचायी गई।

काफ़ी मशक़्क़त के बाद मृतक व्यक्ति की पहचान थाना बिल्हा में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 57/24 श्री गजबदन सिंह 75 वर्ष के रूप में हुई। मृतक व्यक्ति के परिजनों को सूचना देकर शव की सुपुर्दगी के लिए रवाना किया गया।

उक्त कार्रवाई में मथुरा पुलिस की आईपीएस प्रशिक्षु ट्विंकल जैन, बिलासपुर पुलिस के आईपीएस प्रशिक्षु अजय कुमार, थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक विजय चौधरी व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button