दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बजट पर भाजयुमो महामंत्री लोकेश पांडेय का बयान, कहा-सिर्फ सपने और वादे, पूरे कैसे होंगे ये नहीं बता रही कांग्रेस सरकार, युवाओं को ठगा

भिलाई। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट पेश किया। इस पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने अपना बयान जारी किया है। बयान में लोकेश पांडेय ने कहा कि, बजट में कुछ भी नया नहीं है।

सिर्फ सपने दिखाए गए हैं। वादे किए गए हैं। लेकिन इन सपनों को कैसे पूरा करना है या इन वादों पर कितना खरा उतरेंगे, यह प्रदेश सरकार नहीं बता पाई।

लोकेश ने कहा कि, बजट में युवाओं के लिए कोई खास प्रावधान नहीं है। भूपेश सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ लगातार छल कर रही है। बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए कोई प्रावधान न करके ये साबित कर दिया है कि प्रदेश की सरकार युवाओं के प्रति कितना गंभीर है? प्रदेश में युवाओं में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

लोकेश ने कहा कि, खेल, स्कूल और चिकित्सा पर सरकार का फोकस ही नहीं है। बजट में इन चीजों के लिए प्रावधान न होना भी इस बात के संकेत है कि मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली न करके सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं।

आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के युवा कांग्रेस को इसका जवाब देंगे। भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है। 15 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार ने जो विकास और काम किया है, वो इस बात का प्रमाण है।

Related Articles

Back to top button