खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

बेंगलुरु ने चेन्नई को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ में किया क्वालीफाई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के 68वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह हासिल कर ली…

चेन्नई (ए)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 के 68वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह हासिल कर ली. बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बनी. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने चेन्नई को 27 रनों से शिकस्त दी।

आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बोर्ड पर लगाए थे. इसके बाद बेंगलुरु को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए चेन्नई को 200 रनों तक रोकना था. यानी, आरसीबी को प्लेऑफ में जाने के लिए मुकाबला हर हाल में 18 रनों से जीतना था लेकिन टीम ने 27 रनों से जीत हासिल की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. टीम ने पारी की पहली ही गेंद पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का विकेट गंवा दिया था. फिर टीम को दूसरा झटका भी जल्दी लग गया था. लेकिन, तीसरे विकेट के लिए रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे ने 66 (41 गेंद) रनों की साझेदारी की और टीम को स्थिरता प्रदान की, लेकिन इसके बाद टीम स्थिरता प्रदान नहीं कर सकी. हालांकि जडेजा और धोनी ने सातवें विकेट के लिए 61 (27 गेंद) रनों की साझेदारी कर टीम को दोबारा जीत के करीब ला दिया था, लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को पहला झटका पारी की पहली ही गेंद पर लगा, जब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (00) को ग्लेन मैक्सवेल ने पवेलियन की राह दिखाई. फिर टीम ने दूसरा विकेट तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर डेरिल मिचेल (04) के रूप में गंवा दिया. इसके बाद रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे ने पारी संभाली और तीसरे विकेट के लिए 66 (41 गेंद) रनों की साझेदारी. इस साझेदारी की अंत 10वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ, जब लॉकी फर्ग्यूसन ने अजिंक्य रहाणे को पवेलियन की राह दिखाई. रहाणे ने 22 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली।

फिर टीम का चौथा विकेट 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर रचिन रविंद्र के रूप में गिरा, जो रन आउट हुए. रचिन ने 37 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली. टीम चौथे विकेट से अभी उबर नहीं पाई थी कि 14वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे 15 गेंदों में सिर्फ 07 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस तरह चेन्नई ने 119 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए।

फिर 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल सेंटनर (03) आउट हो गए. इसके बाद रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी ने सातवें विकेट के लिए 61 (27 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिससे टीम एक बार फिर जीत के बेहद करीब आ गई. लेकिन 20 ओवर की दूसरी गेंद पर धोनी के विकेट से इस साझेदारी का अंत हुआ, जिसके साथ चेन्नई की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. अंत में रवींद्र जडेजा 22 गेंदो में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. इस तरह आरसीबी ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ में क्वालिफाई किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 14 प्वॉइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स 14-14 प्वॉइंट्स के बावजूद क्वॉलीफाई करने में नाकाम रही. दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु का बेहतर नेट रन रेट ने प्लेऑफ का रास्ता खोल दिया, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खराब नेट रन रेट विलन बनकर ऊभरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button